फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वैलेंटाइन डे' पर नेहा कक्कड़ की जिंदगी में लौट आया प्यार, देखकर खुद को भी नहीं हुआ यकीन

Thu, 14 Feb 2019 01:47 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों अपनी एक पोस्ट के जरिए नेहा कक्कड़ ने हिमांश कोहली की तरफदारी करते हुए दोनों के ब्रेकअप के लिए हालात को जिम्मेदार ठहराया था। इस पोस्ट में नेहा ने हिमांश को कसूरवार न ठहराते हुए किस्मत को कोसा था। इस बात को अभी कुछ दिन ही हुए थे कि वैलेंटाइन डे का खास मौका आ गया। और खास मौके पर नेहा को एक ऐसा सरप्राइज मिला, जिसकी उन्होंने कभी उम्मीद भी नहीं की थी।
विज्ञापन

2 of 5
neha kakkar
हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद नेहा डिप्रेशन में चली गई थीं। दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। नेहा, हिमांश के साथ की सभी फोटोज को भी सोशल मीडिया से हटा लिया था। इस बात से उबरने में नेहा को काफी दिन लग गए। इसके बाद नेहा सिंगल रहने के फायदे बताते हुए नजर आई थीं।
विज्ञापन

3 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों नेहा सिंगल हैं ऐसे में उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की होगी कि वैलेंटाइन डे के खास मौके पर उनको सरप्राइज मिलेगा। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्हें प्रपोजल मिला है। एक शख्स ने अपने घुटनों पर बैठकर उनको फ्लावर, गिफ्ट्स और कार्ड दिए और अपने प्यार का इजहार किया। 

4 of 5
नेता कक्कड़ - फोटो : self
नेहा ने उस फैन के बुके को कबूल किया और शुक्रिया अदा किया। इसके बाद नेहा ने उस फैन को गले से लगाकर किस भी किया। वीडियो में नेहा काफी खुश दिखाई दीं और खुलकर हंसती हुई भी नजर आईं। इसके साथ नेहा ने लिखा, 'Back stage last night! Valentines Day Surprise. I’m so lucky I have #NeHearts like You. Love My NeHearts. इस वीडियो को 13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा कक्कड़
बीते दिनों नेहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी । इस पोस्ट में नेहा ने लिखा, ‘डियर मीडिया.. हमारा ब्रेकअप गंदी तरह से नहीं हुआ है और न ही हमारा रिलेशन खराब था। आप किसी पर भी आरोप ना लगाओ। मुझे लगता है कि ब्रेकअप में किसी की भी गलती नहीं थी। हो सकता है कि भगवान को ही हमारा रिश्ता पसंद ना आया हो। ऐसी बातें कर नकारात्मकता ना फैलाइये.... अच्छी बातें कीजिए और सकारात्मकता फैलाइये।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें