हिंदी सिनेमा के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने रविवार (11 अक्तूबर) को अपना 78वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर फैंस से लेकर फिल्मी सितारों ने बॉलीवुड के 'शहनशाह' को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। इस बीच डेरी कंपनी अमूल ने अमिताभ बच्चन को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है, जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।