फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी के इस दीवाने फैन ने ऐसा कुछ किया जिस पर यकीन करना मुश्किल, देखें तस्वीरें

Mon, 12 Mar 2018 03:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
श्रीदेवी
दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके चेन्नई स्थित घर में प्रार्थना सभा रखी गई। जिसमें उनके पति बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के साथ करीबी दोस्त पहुंचे। इस प्रार्थना सभा में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और अमर सिंह भी शामिल हुए। जहां चेन्नई में श्रीदेवी के परिजन प्रार्थना सभा की वहीं मध्य प्रदेश में श्रीदेवी के एक फैन ने दीवानेपन की सारी हदें पार कर दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मध्य प्रदेश स्थित श्योपुर से 13 किलोमीटर दूर एक गांव में श्रीदेवी के एक फैन ने कन्या भोज का आयोजन किया। ओपी मेहरा नाम के इस शख्स ने गांव की सभी कन्याओं को भोज कराया और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। ओपी मेहरा श्रीदेवी के इतने बड़े फैन हैं कि उनसे शादी के लिए वह कई बार घर से भाग गए थे। यही नहीं इस चक्कर में वह जेल भी जा चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
इससे पहले जब ओपी मेहरा को श्रीदेवी की मौत की खबर मिली थी तो उन्होंने अपना सिर मुंडवाया लिया था। यही नहीं उनके दीवानेपन की हद तो यहां तक है कि उन्होंने श्रीदेवी की मौत के बाद शोक में कई दिनों तक खाना नहीं खाया था।
विज्ञापन

4 of 4
ददूनी गांव के रहने वाले 48 साल के ओपी मेहरा ने श्रीदेवी को 3 हजार से ज्यादा लव लेटर लिखे, जिसमें शादी करने का आग्रह किया हालांकि 1996 में श्रीदेवी की बोनी कपूर से शादी होने के बाद उन्होंने लेटर लिखना बंद कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें