फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
96वें अकादमी पुरस्कार समारोह जिन्हें ऑस्कर पुरस्कार समारोह के नाम से भी जाना जाता है. का आयोजन अगले साल 10 मार्च को होना है। इन पुरस्कार समारोहों में अधिकतर पुरस्कार अमेरिका में रिलीज होने वाली फिल्मों को ही दिए जाते हैं। लेकिन, दूसरे देशों में रिलीज होने वाली फिल्मों के लिए भी इन पुरस्कार समारोह में एक खास कैटेगरी होती है, सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म, जिसका नाम अब बदलकर सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म कर दिया गया है। भारत से इस कैटेगरी में जो आधिकारिक प्रविष्टि भेजी जाती है, उसका चयन फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) करती है।