फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: बॉलीवुड में आए ये 8 पाकिस्तानी फिल्म स्टार्स, इन 3 को तुरंत जाना पड़ा था वतन वापस

Sun, 12 Aug 2018 03:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
fawad khan
आजादी के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तल्खियां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आज भी दोनों देशों के बीच बॉर्डर पर जंग जारी है। इस जंग के कारण दोनों मुल्कों के लोगों में आपसी दुश्मनी बढ़ती ही जा रही है। लेकिन इस बीच कुछ पाकिस्तानी स्टार्स बॉलीवुड में देखे गए जिनका समय-समय पर देश में बड़ा विरोध भी होता रहा...तो आइए जानते हैं ऐसे 8 पाकिस्तानी स्टार्स के बारे में जिन्हें विरोध के कारण वापस अपने वतन जाना पड़ा...
विज्ञापन

2 of 9
atif aslam
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम की। आतिफ की आवाज का तो हर कोई दीवाना है और उन्होंने बॉलीवुड में एक से एक हिट सॉन्ग गाए हैं। ऐसे में आज भी असलम बॉलीवुड का हाथ थामे हुए हैं। बता दें कि असलम को भारत में गाते-गाते 14 साल हो गए हैं और आज भी नौजवान उनके गाने पसंद करते हैं। लेकिन असलम को पाकिस्तानी होने के चलते लाइव कॉन्सर्ट में बैन करना पड़ा था। 
विज्ञापन

3 of 9
ali zafar
इस लिस्ट में पाकिस्तानी एक्टर और सिंगर अली जफर का भी नाम आता है। अली कई बॉलीवुड फिल्मों में बतौर एक्टर काम कर चुके हैं। इसमें 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' और 'टोटल सियाप्पा' जैसी फिल्में शामिल हैं। 

4 of 9
Bollywood
फिल्म 'क्रिएचर 3D' में एक्ट्रेस बिपाशा बासु संग लीड रोल में नजर आए एक और पाकिस्तानी एक्टर इमरान अब्बास को तुरंत अपने वतन लौटना पड़ा था। बता दें कि उन्हें फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में देखा गया था। लेकिन आतंकियों के भारतीय सैनिकों पर हमला करने चलते इमरान को विरोध के चलते वापस वतन जाना पड़ा। 
विज्ञापन

5 of 9
Mahira Khan
ऐसे में इसी दौरान शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' में नजर आईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान को भी विरोध के चलते पाकिस्तान जाना पड़ा। बता दें कि वह एक्टर रणबीर कपूर के साथ भी स्मोकिंग करते हुए स्पॉट हुई थीं। 
विज्ञापन

6 of 9
Fawad Khan
फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में पाक एक्टर फवाद खान को भी मुख्य किरदार में देखा गया था। लेकिन इस फिल्म के दौरान भारत और पाक के रिश्तों में बहुत तल्खियां पैदा हो रखी थी तो इसके चलते उन्हें भी देश में भारी विरोध के कारण जाना पड़ा। इससे पहले फवाद बॉलीवुड फिल्म 'खूबसूरत' और 'कपूर एंड संस' में भी नजर आ चुके हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर के साथ इरफान खान
इसके बाद कई पाकिस्तानी एक्ट्रेस बॉलीवुड में नजर आने लगीं जिसमें सबा कमर को फिल्म 'इंग्लिश मीडियम' में एक्टर इमरान खान के साथ लीड रोल में देख गया था। लेकिन फिल्म बॉक्स पर कुछ कमाल नहीं कर सकी। 

8 of 9
Mawra Hocan
वहीं, फिल्म 'सनम तेरी कसम' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन को लीड रोल में देखा गया। फिल्म का गाना 'तो खींच मेरी फोटो' काफी पॉपुलर हुआ था। लेकिन दर्शकों को ये फिल्म बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। 
विज्ञापन

9 of 9
raja natwarlal
आखिर में बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी संग फिल्म 'राजा नटवरलाल' में नजर आईं एक्ट्रेस हुमैमा मलिक भी पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं। फिल्म का गाना 'तेरे होके रहेंगे' नौजवानों को बहुत पसंद आया था। लेकिन फिल्म बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें