बॉलीवुड में आए दिन कोई न कोई स्टार अपनी किस्मत आजमाता है। किसी की किस्मत एक पल में ही चमक जाती है और किसी को कई साल तक सही मौके का इंतजार करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों के भाई-बहन के साथ भी हुआ। जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में कटरीना कैफ की छोटी बहन इजाबेल एंट्री करने जा रही हैं। वह फ्लॉप होंगी या हिट यह तो वक्त ही बताएगा। तो चलिए आज आपको उन 8 स्टार्स के बारे में बताते हैं जो एक ही झटके में बॉलीवुड के सुपरस्टार बन गए थे जबकि उनके भाई-बहन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
Kajol and Tanisha
काजोल-तनीषा
'बाजीगर' फिल्म से काजोल ने सफलता का जो मुकाम हासिल किया वहां पर उनकी छोटी बहन तनीषा आज तक पहुंच नहीं पाई हैं। तनीषा ने 'Ssshhhh...Koi Hai' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप रही। इसके बाद तनीषा कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन उनका फिल्मी सफर जल्द ही खत्म हो गया। आखिरी बार तनीषा साल 2005 में 'सरकार' फिल्म में नजर आई थीं।
विज्ञापन
3 of 9
Shilpa Shetty and Shamita
शिल्पा-शमिता
शिल्पा हमेशा इस बात को कहती हैं कि उनकी छोटी बहन शमिता को अच्छा मौका नहीं मिला। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो शिल्पा और शमिता ही जानें। लेकिन इतना तो तय है कि शिल्पा ने न केवल अपनी सफलता से यूपी और बिहार लूटा बल्कि 'बिग ब्रदर' में हिस्सा लेकर पूरी दुनिया को अपना कायल बना दिया था। शमिता ने साल 2000 में 'मोहब्बतें' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी जो सुपरहिट रही। इसके बाद शमिता का करियर लगातार गिरता चला गया और अब उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली हैं।
4 of 9
Twinke and Rinke Khanna
ट्विंकल खन्ना-रिंकी
बेबाक बयानों के लिए जाने जानी वाली ट्विंकल खन्ना अपने समय की हिट एक्ट्रेस हैं। ट्विंकल ने लंबे समय से भले ही फिल्मों से दूरी बना ली है लेकिन उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। जबकि ट्विंकल की छोटी बहन रिंकी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ कमाल नहीं दिखा पाई और फिल्मों से जल्द ही किनारा कर लिया।
विज्ञापन
5 of 9
Salman
सलमान-अरबाज
बॉलीवुड में सलमान खान का सिक्का चलता है। सलमान ने 'बीवी हो तो ऐसी' फिल्म से 1988 में बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद 'मैंने प्यार किया' फिल्म की, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की। देखते ही देखते सलमान ने बॉलीवुड में ऐसा मुकाम हासिल कर लिया कि लोग उन्हें 'भाई' तक कहने लगे। जबकि उनके छोटे भाई अरबाज ने 1996 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था लेकिन लगातार फ्लॉप फिल्मों के सिलसिले की वजह से एक्टिंग का खुमार उनके सिर से जल्द ही उतर गया।
विज्ञापन
6 of 9
Bobby and Sunny
सनी देओल-बॉबी
सनी देओल का नाम बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शुमार है जिन्होंने फिल्मों में ऐसे रोल निभाए जो हमेशा के लिए यादगार बन गए। सनी ने 1983 में रोमांटिक फिल्म 'बेताब' से बॉलीवुड सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद जल्द ही अपनी इमेज को तोड़ते हुए पापा धर्मेंद्र की तरह 'एंग्री यंगमैन' बन गए। हालांकि उनके छोटे भाई बॉबी के फिल्मी सफर की शुरुआत ढीली रही थी। फिलहाल बॉबी जल्द ही सलमान खान के साथ 'रेस 3' फिल्म में नजर आएंगे।
विज्ञापन
7 of 9
Akshay and Rahul
अक्षय खन्ना-राहुल
अक्षय खन्ना को बॉलीवुड का 'हटके' एक्टर कहा जाता है। अक्षय ज्यादातर फिल्मों में ऐसे रोल निभाते हैं जो एकदम 'हटके' होते हैं इसी वजह से उनके नाम का सिक्का बॉलीवुड में आज भी चलता है। वहीं उनके बड़े भाई राहुल खन्ना ने करियर की शुरुआत दीपा मेहता की 'अर्थ' फिल्म से की थी। इसके बाद कई सारी फिल्म की लेकिन वह खास कमाल नहीं दिखा पाए।
8 of 9
Aamir Khan and Faizal
आमिर खान-फैजल
मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाने जाने वाले आमिर खान जो भी करते हैं वो परफेक्ट करने में यकीन करते हैं। यह बात उनकी फिल्मों में भी साफ तौर पर नजर आती है। आमिर खान की 1988 में आई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था जिसने उन्हें देखते ही देखते बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया। वहीं उनके भाई फैजल खान फिल्मों में कमाल नहीं दिखा पाए।
अनिल कपूर-संजय
बॉलीवुड के 'झक्कास' एक्टर अनिल कपूर ने फिल्मों में ऐसे रोल निभाए जो लोग आज भी उन्हें याद करते हैं। न केवल अपनी एक्टिंग बल्कि व्यक्तित्व से भी उन्होंने लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। 61 साल के अनिल कपूर के पास आज भी काम की कमी नहीं है। वह जल्द ही सलमान खान के साथ 'रेस 3' में नजर आएंगे। वहीं उनके छोटे भाई संजय कपूर का सितारा अपने भाई की तरह उतना चमक नहीं पाया। संजय ने 1995 में 'प्रेम' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।