फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 8 सुपरस्टार्स के भाईयों की बॉक्स ऑफिस पर फूटी किस्मत , एक ने तो फ्लॉप फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Wed, 20 Jun 2018 04:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
actors
बॉलीवुड में कई ऐसे सुपरस्टार हैं जिनके भाई आज भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ स्टार्स ने तो एक दो फिल्मों के बाद ही फिल्मों से किनारा कर लिया तो कुछ आज भी अपनी पहचान बनाने में जुटे हैं। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड के सगे भाइयों के बारे में बताते हैं जो खुद तो हिट हैं लेकिन उनके छोटे और बड़े भाई फिल्मों में सुपरफ्लॉप साबित हुए।
विज्ञापन

2 of 9
Aditya and Uday Chopra
आदित्य चोपड़ा- उदय चोपड़ा
आदित्य चोपड़ा बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर हैं। आदित्य ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों को डायरेक्ट किया है जिसमें 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'मोहब्बतें' और 'रब ने बना दी जोड़ी' शामिल हैं। वहीं उनके छोटे भाई आदित्य चोपड़ा की आज तक कोई भी सोलो फिल्म हिट नहीं हुई। 
विज्ञापन

3 of 9
bobby and sunny deol
सनी देओल-बॉबी देओल
सनी ने 1983 में रोमांटिक फिल्म 'बेताब' से बॉलीवुड सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद जल्द ही अपनी इमेज को तोड़ते हुए पापा धर्मेंद्र की तरह 'एंग्री यंगमैन' बन गए। हालांकि उनके छोटे भाई बॉबी देओल के फिल्मी सफर की शुरुआत ढीली रही थी। बॉबी हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' में नजर आए हैं लेकिन एक्टिंग और शोहरत के मामले में वह अपने भाई सनी देओल से आज भी कोसों दूर है। यहां तक कि उनका नाम फ्लॉप एक्टर की लिस्ट में शुमार हैं। 

4 of 9
Akshaye and Rahul
अक्षय खन्ना-राहुल खन्ना
अक्षय खन्ना को बॉलीवुड का 'हटके' एक्टर कहा जाता है। अक्षय ज्यादातर फिल्मों में ऐसे रोल निभाते हैं जो एकदम 'हटके' होते हैं इसी वजह से उनके नाम का सिक्का बॉलीवुड में आज भी चलता है। वहीं उनके बड़े भाई राहुल खन्ना ने करियर की शुरुआत दीपा मेहता की 'अर्थ' फिल्म से की थी। इसके बाद कई सारी फिल्म की लेकिन वह खास कमाल नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन

5 of 9
arbaz khan and salman khan
सलमान-अरबाज 
सलमान ने 'बीवी हो तो ऐसी' फिल्म से 1988 में बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद 'मैंने प्यार किया' फिल्म की, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की। देखते ही देखते सलमान ने बॉलीवुड में ऐसा मुकाम हासिल कर लिया कि लोग उन्हें 'भाई' तक कहने लगे। जबकि उनके छोटे भाई अरबाज ने 1996 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था लेकिन लगातार फ्लॉप फिल्मों के सिलसिले की वजह से एक्टिंग का खुमार उनके सिर से जल्द ही उतर गया।
विज्ञापन

6 of 9
Aamir and Faisal
आमिर खान-फैजल
मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाने जाने वाले आमिर खान जो भी करते हैं वो परफेक्ट करने में यकीन करते हैं। यह बात उनकी फिल्मों में भी साफ तौर पर नजर आती है। आमिर खान की 1988 में आई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था जिसने उन्हें देखते ही देखते बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया। वहीं उनके भाई फैजल खान फिल्मों में कमाल नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन

7 of 9
anil kapoor
अनिल कपूर-संजय 
बॉलीवुड के 'झक्कास' एक्टर अनिल कपूर ने फिल्मों में ऐसे रोल निभाए जो लोग आज भी उन्हें याद करते हैं। 61 साल के अनिल कपूर के पास आज भी काम की कमी नहीं है। अनिल हाल ही में सलमान खान के साथ 'रेस 3' में नजर आए हैं। वहीं उनके छोटे भाई संजय कपूर का सितारा अपने भाई की तरह उतना चमक नहीं पाया। संजय ने 1995 में 'प्रेम' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। 

8 of 9
rishi and rajeev kapoor
ऋषि कपूर - राजीव कपूर
ऋषि कपूर ने बतौर लीड एक्टर 'बॉबी' फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद इन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज भी सिनेमाजगत में इनकी एक्टिंग का लोहा माना जाता है। वहीं ऋषि के छोटे भाई राजीव कपूर का फिल्मी करियर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। 
विज्ञापन

9 of 9
Dev anand
देवानंद-विजय आनंद
सुपरस्टार देवानंद भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी जबरदस्त एक्टिंग आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। देवानंद पहली बार 1940 में एक्ट्रेस सुरैया के अपोजिट नजर आए थे उसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वहीं उनके भाई विजय आनंद की बात करें तो एक्टिंग के मामले में वह काफी पीछे थे। ज्यादातर फिल्मों में विजय आनंद ने साइड रोल ही किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें