कहते हैं कि 'डर के आगे जीत है' लेकिन इन स्टार्स के रियल लाइफ के डर जानने के बाद आपको हंसी आएगी। दरअसल, बॉलीवुड में इन स्टार्स को किसी ना किसी चीज से डर लगता है। तो आइए जानते हैं कौन हैं ये 8 स्टार्स.....
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण
2 of 9
Deepika Padukone
- फोटो : Instagram
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड की पद्मावत यानी कि दीपिका पादुकोण की। बता दें कि दीपिका नहीं चाहतीं कि जिंदगी में वह कभी किसी तनाव का शिकार हो जाए। क्योंकि वह तनाव से बहुत डरती हैं और वह यह भी कहती हैं कि उनके काम पर कभी कोई आफत ना आए जिससे वह तनाव में चली जाए।
विज्ञापन
रणबीर कपूर
3 of 9
Ranbir Kapoor
सुना था कि लड़कियां ही कॉक्रोच और मकड़ी से डरती हैं लेकिन ये क्या बॉलीवुड के नए 'संजू' रणबीर कपूर को भी इनसे डर लगता है।
आलिया भट्ट
4 of 9
Alia bhatt
आलिया भट्ट का नाम भी इस लिस्ट में आता है। दरअसल, आलिया को अंधेरे में सोने से डर लगता है और वह सोते समय अपने कमरे की खिड़कियां भी खुली रखती हैं।
विज्ञापन
अर्जुन कपूर
5 of 9
Arjun Kapoor
जिंदगी में पहली बार सुना है कि कोई इंसान पंखे से भी डर सकता है। लेकिन आपको बता दें कि एक्टर अर्जुन कपूर सेलिंग फैन से डरते हैं और इसी कारण उनके कमरे में एक भी फैन नहीं है।
विज्ञापन
सोनम कपूर
6 of 9
sonam kapoor
एक्ट्रेस सोनम कपूर का नाम भी डरने वाले स्टार्स में आता है। दरअसल, उन्हें एलिवेटर पर चढ़ने से डर लगता है। इसलिए वह सीढ़ियों का ही इस्तेमाल करती हैं।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
7 of 9
Amitabh Bachchan
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को एक भी एक डर सताता है। उन्हें आंखों में लेंस लगाने से डर लगता है। दरअसल, फिल्म सत्ते पे सत्ता में उनकी आंखों में एक सीन के दौरान लेंस फंस गए थे जिसके बाद से अमिताभ ने कभी लेंस नहीं पहने।
शाहरुख खान
8 of 9
Shahrukh Khan in Davos
बॉलीवुड के बादशाह और किंग खान शाहरुख खान सबसे ज्यादा हॉर्स राइडिंग से डरते हैं। इसलिए वह फिल्मों में कभी हॉर्स राइडिंग करते नहीं दिखाई देते। हालांकि अपनी शुरुआती फिल्म करण-अर्जुन और बाजीगर में उन्हें ऐसा करते देखा गया था। लेकिन जब से उनके कंधे में चोट लगी है तब से उन्हें ऐसा करना बंद कर दिया है।
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी की। सनी ने बताया कि उन्हें अंधेरे से डर लगता है और वह अंधेरे में एक मिनट भी नहीं रुक सकतीं। इसलिए रात में सोने से पहले वह कमरे में हल्का उजाला रखती हैं।