फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 6 बॉलीवुड स्टार्स को नहीं है वोट डालने का अधिकार, जानिए क्या है वजह

Thu, 11 Apr 2019 04:04 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Akshay Kumar - फोटो : social media
देश में आज (11 अप्रैल) से 17 वीं लोकसभा के लिए चुनाव शुरू हो चुके हैं। चुनाव सात चरणों में होंगे। 11 अपैल से शुरू होने वाले आम चुनाव का आखिरी चरण 19 मई को होगा। वहीं, 23 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। ऐसे में बात करेंगे उन बॉलीवुड स्टार्स की जिनका वोटिंग लिस्ट में दूर-दूर तक नाम नहीं है। इनमें बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है।  
विज्ञापन

2 of 7
बॉलीवुड - फोटो : file
लोकसभा चुनाव की वोटिंग लिस्ट से अभिनेत्री कटरीना कैफ का नाम भी नदारद है। उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है जिसके चलते उनके पास भारत का मताधिकार नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 7
jacqueline fernandez
श्रीलंकाई ब्यूटी और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का जन्म मनामा (बहरीन) में हुआ था। ऐसे में उनके पास श्रीलंका की नागरिकता है। बता दें कि उनके पिता एलरॉय फर्नांडिस एक श्रीलंकन तमिलियन हैं और उनकी मां किम मलेशिया से हैं।

4 of 7
Matt Alonzo and nargis fakhri
बॉलीवुड में फिल्म 'रॉकस्टार' से नाम कमाने वाली अभिनेत्री नरगिस फाखरी भी भारत में रहकर भी वोट नहीं डाल सकतीं। उनका जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था। उनके पास अमेरिकी पास पोर्ट और नागरिकता है।
विज्ञापन

5 of 7
Alia Bhatt - फोटो : instagram
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आलिया भट्ट के पास भी भारत की नागरिकता नहीं है। जी हां, उनकी मां सोनी राजदान बर्मिंघम से हैं और उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। यही कारण है कि आलिया के पास भी ब्रिटिश पासपोर्ट और नागरिकता है। 
विज्ञापन

6 of 7
Imran Khan
लिस्ट में फ्लॉप एक्टर इमरान खान का भी नाम आता है। वह अमेरिका के विस्कॉन्सिन के शहर मेडिसन में पैदा हुए थे। लेकिन मां-बाप के तलाक के बाद उन्हें कैलिफोर्निया जाना पड़ा। यही अभिनेता की आगे की पढ़ाई पूरी हुई। बता दें कि उनके पास अमेरिकी नागरिकता और पासपोर्ट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Akshay Kumar and Kareena Kapoor Khan - फोटो : twitter
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार की। बता दें कि अक्षय के पास कनाडा की नागरिकता और उनका पासपोर्ट भी कनाडा से पंजीकृत है। गौरतलब है कि अक्षय को कनाडा की नागरिकता सम्मान के तौर पर मिली हुई है। उन्हें कनाडा की "यूनिवर्सिटी ऑफ विंडसर" से ऑनरेरी डॉक्टरेट लॉ की डिग्री मिली हुई है। इसके बाद उन्हें कनाडा की ऑनरेरी सिटीजनशिप भी दी गई। ऐसे में अक्षय कुमार का नाम भारत की वोटिंग से लिस्ट गायब है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें