777 चार्ली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये है फिल्म की कहानी
फिल्म '777 चार्ली' में एक आदमी धर्मा की कहानी दिखाई गई है, जो अकेला है और एक कारखाने में काम करता है। काम, घर, खाना और सबसे जुदा रहना बस यही उसकी दिनचर्या है। दुनियादारी से कोई मतलब नहीं, लेकिन उसकी जिंदगी वहां से बदलती है, जब किसी के घर से भागा कुत्ता उसके दरवाजे पर आ जाता और भगाने से भी नहीं भागता है। पहले तो धर्मा विरोध करता है, लेकिन फिर दोनों में प्यार हो जाता है। इसके बाद दोनों के जीवन, संघर्ष और रोमांच को बड़े पैमाने पर वर्णित किया गया है, जिन पर आमतौर पर ध्यान नहीं जाता है।