फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 years of Rajshri: राजश्री प्रोडक्शंस ने पूरा किया 75 साल का सफर, पीएम मोदी की चिट्ठी ने जश्न को किया दोगुना

Thu, 29 Sep 2022 12:01 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नरेंद्र मोदी ने राजश्री प्रोडक्शंस को लिखी चिट्ठी - फोटो : Social Media
हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री पिछले 100 वर्षों से सबका मनोरंजन करती आ रही है और इसमें इसका साथ 75 साल पहले जुड़ी राजश्री प्रोडक्शंस ने बखूबी दिया है। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को कई 'सौदागर', 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ साथ हैं जैसी' क्लासिकल और बेहतरीन फिल्में देने वाले वाले इस प्रोडक्शन हाउस ने 75 साल का लंबा सफर पूरा कर लिया है।  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिनेमा जगत के इतिहास में दर्ज होने वाले इस मौके को और भी खास बनाने के लिए चिट्ठी लिख राजश्री प्रोडक्शन को आभार व्यक्त किया है। पीएम की यह चिट्ठी सोशल मीडिया पर छाई हुई है और इसे देख दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन

2 of 4
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
पीएम मोदी ने चिट्ठी लिखकर राजश्री प्रोडक्शन के जश्न को दोगुना कर दिया है। पीएम ने अपनी इस चिट्ठी में राजश्री में बनी फिल्मों की शानदार विरासत को सराहा है। प्रधानमंत्री द्वारा लिखे इस लेटर को राजश्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। वीडियो साझा करते हुए राजश्री प्रोडक्शन ने लिखा, 'मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 75 साल पूरे करने पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने राजश्री प्रोडक्शंस को बधाई देते हुए एक चिट्ठी भेजी है।' आपको बता दें इसमें पीएम मोदी ने कमल कुमार बड़जात्या को संबोधित किया है, जो ताराचंद बड़जात्या के बेटे हैं।
Mika Singh: प्राइवेट आइलैंड खरीदने वाले पहले भारतीय सिंगर बने मीका सिंह, फैंस बोले- सिंह इज किंग
विज्ञापन

3 of 4
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
राजश्री द्वारा साझा की गई इस चिट्ठी को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। अभिनेता ने राजश्री में काम करने के अपने उस दौर को याद करते हुए पीएम का आभार जताया है। वह लिखते हैं,'आदरणीय प्रधानमंत्री जी, राजश्री पिछले 75 सालों से भारत की सबसे अच्छी और साफ-सुथरी फिल्में बनाने वाली कंपनी है। आज से 38 साल पहले सारांश में इन्होंने ही मुझे इंट्रोड्यूस किया था। आपके लिखे इस लेटर से राजश्री परिवार का सम्मान हम सबके लिए गौरव की बात है।' गौरतलब है कि अनुपम खेर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'सारांश' से ही की थी। इसके बाद उन्होंने कई राजश्री की फिल्मों में काम किया।
Juhi Chawla: रणबीर और लता जी के साथ जूही ने अपने भाई के बर्थडे को बनाया खास, उठाया इतने पौधे लगाने का बीड़ा  
विज्ञापन

4 of 4
राजश्री प्रोडक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में देने वाली इस मशहूर कंपनी की शुरुआत साल 1947 में की गई थी। इसकी स्थापना ताराचंद बड़जात्या द्वारा की गई थी। ताराचंद बड़जात्या ने न केवल अनुपम खेर के करियर को उड़ान दी थी, बल्कि कई बड़े अभिनेताओं को एक खास पहचान दिलाई। इन सितारों में सलमान खान का नाम भी शामिल है। राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्मों को समीक्षकों के साथ दर्शकों का भी खूब प्यार मिला था।  
Ranbir Kapoor: बर्थडे बॉय को फैंस ने दिया खास सरप्राइज, किसी ने रणबीर से कटवाया केक तो किसी ने ली सेल्फी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें