'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में रेखा का चुलबुला अंदाज नजर आने वाला है। शो के प्रोमो में ही इसकी झलक दिखी है। रेखा इस शो में सिलसिला फिल्म का डायलॉग बोलती और कृष्णा अभिषेक के साथ डांस करती नजर आने वाली हैं।
द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में रेखा आने वाली हैं। शो का नया प्रोमो वीडियो जारी हुआ है। इस वीडियो में रेखा एंट्री के दौरान फिल्म 'ये कहां आ गए हम' गाने की लाइन के साथ एंट्री करती हैं। इस शो में रेखा की चुलबुलाहट भी देखने को मिलने वाली है। आइए आपको बताते हैं शो नए प्रोमो की खास बातें।
विज्ञापन
2 of 5
रेखा- कपिल शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
रोमांटिक अंदाज में रेखा ने की एंट्री
रेखा ने कपिल के साथ रोमांटिक अंदाज में एंट्री की। उन्होंने कहा, 'मुझे दिल से चाहने वाले जहां प्यार है वहां मैं हूं, हमें मिलना ही था जानम, चाहे जिस राह गुजरते'। शो में वे कपिल के साथ कई सारी बातें करती नजर आने वाली हैं। शो में रेखा का चुलबुला सा अंदाज भी दिखने वाला है। रेखा इससे पहले भी शो में सिलसिला फिल्म का डायलॉग बोल चुकी हैं। रेखा ने कहा, 'ये रात है.. न तुम्हारी जुल्फें खुली हुई हैं.. है चांदनी या मेरी नजर से तुम्हारी राते धुली हुई हैं। ये चांद है या तुम्हारा कंगन.. सितारें हैं या तुम्हारा आंचल.. हवा का झोका है या तुम्हारे बदन की खुशबू.. ये पत्तियों की सरसराहट.. कि तुमने चुपके से कुछ कहा है। ये सोचता हूं मैं कब से गुमसुम.. कि जबकि मुझको भी खबर है कि तुम नहीं हो कहीं नहीं हो.. 'मगर ये दिल है कि कह रहा है तुम यहीं हो..'।
विज्ञापन
3 of 5
रेखा- कपिल शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
रेखा ने किया ऐसा मजाक
रेखा से कपिल शर्मा कहते हैं आपका चार्म देखो मैम, लोग आपको देखते हुए प्रभावित होते हैं। इस पर रेखा कहती हैं, अभी मैं 70 साल की हो गई हूं। फिर रेखा कहती हैं क्या सुना आपने अभी 17 साल की हो गई हूं। इसके बाद रेखा हंसने लगती हैं।
4 of 5
रेखा- कपिल शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
अमिताभ बच्चन को लेकर बोलीं रेखा
रेखा से कपिल ने कहा कि हम केबीसी में गए वहां बच्चन सर ने मम्मी से पूछा क्या खाके पैदा किया इन्हें। मम्मी बोली-दाल रोटी। रेखा ने भी दोहराया दाल रोटी। मुझसे पूछिए न एक एक डायलॉग याद है। रेखा ने इस दौरान शेर भी सुनाया। उन्होंने कहा, 'कुछ तो मेरे पिंदारे मोहब्बत का भरम रख। तू भी तो कभी मुझको मनाने के लिए आ'।
कृष्णा के साथ रेखा ने किया डांस
रेखा इस शो में डांस करती नजर आने वाली हैं। उन्होंने कृष्णा अभिषेक के साथ जमकर ठुमके भी लगाए। रेखा का डांस उनके प्रशंसकों को भा रहा है। साथ ही इस शो का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।