भारतीय सिनेमा की स्थापना को 100 साल से भी ज्यादा का समय हो चुका है। 100 साल में फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐतिहासिक फिल्में बनी हैं। कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का नया इतिहास रचा तो कुछ फिल्मों ने शोहरत के मुकाम पर पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। हाल ही में फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने 'तख्त' फिल्म का ऐलान किया है जिसमें कई दिग्गज कलाकारों को कास्ट किया है। तो चलिए हम आपको ऐसी पीरियड ड्रामा फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अमिट छाप छोड़ दी।
विज्ञापन
2 of 8
1947 earth
1947: अर्थ
दीपा मेहता की फिल्म 'अर्थ' साल 1999 में रिलीज हुई थी। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म थी जो बापसी सिद्धावा की नॉवेल पर आधारित थी। इस फिल्म में उस वक्त का दौर दिखाया गया है जब भारत के टुकड़े हुए थे।
विज्ञापन
3 of 8
devdas
देवदास
शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की नॉवेल पर आधारित फिल्म 'देवदास' अपने दौर की सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था।
4 of 8
pinjar
पिंजर
उर्मिला मातोंडकर और मनोज बाजपेयी की फिल्म 'पिंजर' भी एक पीरियड ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म को चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म अम्रता प्रीतम की पंजाबी नॉवेल पर आधारित थी। इस फिल्म में उस वक्त का दौर दिखाया गया है जब बंटवारे से पहले लड़कियों का अपरहण कर लिया गया था और फिर उन्हें पाकिस्तान में रहने को मजबूर किया गया।
विज्ञापन
5 of 8
Parineeta
परिणीता
विद्या बालन ने बॉलीवुड में 'परिणीता' फिल्म से डेब्यू किया था। यह फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। 'परिणीता' फिल्म शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की नॉवेल पर आधारित फिल्म थी। इस फिल्म में पुराने कोलकाता को दिखाया गया है। इस फिल्म में विद्या बालन के अलावा सैफ अली खान और संजय दत्त अहम भूमिका में थे।
विज्ञापन
6 of 8
जोधा अकबर
जोधा अकबर
साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'जोधा अकबर' भी सुपरहिट हुई थी। यह भी पीरियड ड्रामा फिल्म थी जिसमें अकबर और जोधा की प्रेम कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म में लीड रोल में ऋतिक रोशन थे तो वहीं जोधा का किरदार ऐश्वर्या राय बच्चन ने निभाया था। इस फिल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था।
विज्ञापन
7 of 8
bajirao mastani
बाजीराव मस्तानी
संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' फिल्म भी ऐतिहासिक फिल्म थी। इस फिल्म में पेशवा बाजीराव और मस्तानी की लव स्टोरी दिखाई गई है। साथ ही दिखाया गया है कि पेशवा कितने वीर योद्धा थे। इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी। 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार में थे। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी।
पद्मावत
'पद्मावत' फिल्म भी ऐतिहासिक फिल्म थी। शुरुआत में इस फिल्म को लेकर काफी बवाल मचा। हालांकि बाद में फिल्म को रिलीज कर दिया गया। इस फिल्म में रानी पद्मावती की जौहर की कहानी को दिखाया गया है। साथ ही दिखाया गया है कि कैसे खिलजी उन्हें प्राप्त करने की लालसा में अंधा हो गया था। यह फिल्म साल 2018 की शुरुआत में रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।
आपको बता दें, आने वाले समय में कई और पीरियड ड्रामा फिल्में रिलीज होने वाली है। इन फिल्मों में करण जौहर की 'कलंक' और 'तख्त' फिल्म के अलावा कंगना की 'मणिकर्णिका' फिल्म भी शामिल हैं।