मुख्य तौर पर किसी अच्छी फिल्म के लिए लीड एक्टर या एक्ट्रेस को श्रेय दिया जाता है लेकिन अच्छी फिल्म वही होती है, जिसमें हर कलाकार ने अपनी जान फूंकी हो, चाहे उसे कितना छोटा रोल ही क्यों ना मिला हो। एक अच्छे कलाकार को इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि वो रोल कितना बड़ा या छोटा है।
भारतीय सिनेमा में कई ऐसे कलाकार उभरे हैं, जिन्होंने कभी मुख्य किरदार को रोल तो अदा नहीं किया लेकिन अपने शानदार अभिनय से सबका ध्यान जरूर खींचा। आज हम कुछ ऐसे ही सितारों की बात करेंगे जो अपने दौर की लगभग हर फिल्म में देखे गए हैं। ये सिर्फ हिंदी फिल्म के अभिनेता नहीं है बल्कि अलग-अलग भाषाओं में भी काम कर चुके हैं।