फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 हीरोइनों के ठुकराने के बाद रानी मुखर्जी को मिला था यह रोल, फिल्म ने रातों-रात बना दिया स्टार

Wed, 21 Mar 2018 10:56 AM IST
हर्षिता
विज्ञापन
1 of 8
Rani
जब फिल्म 'कुछ कुछ होता है' बनी तब फिल्म के निर्माता-निर्देशक करण जौहर रानी मुखर्जी के डायलॉग्स की डबिंग कराना चाहते थे क्योंकि वह एक्ट्रेस की आवाज से संतुष्ट नहीं थे। मगर आगे चल कर यही आवाज उनका ट्रेडमार्क बन गया। यह बात सभी को पता है कि फिल्म 'कुछ कुछ होता है' ने रानी मुखर्जी को रातों-रात स्टार बना दिया। मगर यह बात कम ही लोग जानते हैं कि वह इस रोल के लिए पहली पसंद नहीं थी। उनसे पहले करण जौहर ने सात हीरोइनों को अप्रोच किया था, मगर सबने 'टीना' के रोल का ऑफर ठुकरा दिया। 
विज्ञापन

2 of 8
twinkle khanna
ट्विंकल खन्ना
करण जौहर और ट्विंकल खन्ना बहुत अच्छे दोस्त हैं। बताया जाता है कि जब करण ने फिल्म 'कुछ कुछ होता है' लिखी थी, तब 'टीना' का रोल भी उन्होंने ट्विंकल खन्ना को ध्यान में रखकर ही लिखा था। टीना ट्विंकल खन्ना का निक नेम भी है। मगर ट्विंकल खन्ना ने करण जौहर का ऑफर ठुकरा दिया क्योंकि उन्हें 'टीना' का किरदार कमजोर लगा। 
विज्ञापन

3 of 8
Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय को फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की स्क्रिप्ट और 'टीना' का रोल पसंद आया था। मगर जब उन्हें यह फिल्म ऑफर की गई तब वह फिल्म 'जीन्स' की शूटिंग कर रही थीं। उनके पास वक्त नहीं था, मजबूरन उन्हें करण जौहर का ऑफर ठुकराना पड़ा।

4 of 8
शिल्पा
शिल्पा शेट्टी
फिल्म 'बाजीगर' में काजोल, शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी की तिकड़ी ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया था। करण जौहर भी इसका फायदा उठाना चाहते थे। मगर जब उन्होंने शिल्पा को 'टीना' का रोल ऑफर किया, तो एक्ट्रेस ने उन्हें मना कर दिया। स्क्रिप्ट के मुताबिक 'बाजीगर' की तरह फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में भी शिल्पा के किरदार की मौत फिल्म के पहले हाफ में ही हो जाती, यही वजह है कि उन्होंने फिल्म का ऑफर रिजेक्ट कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 8
Karisma Kapoor
करिश्मा कपूर
फिल्म 'दिल तो पागल है' में शाहरुख खान और करिश्मा कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया था। दोस्ती और लव ट्राएंगल वाली इस फिल्म ने दोनों की फैन फॉलोविंग भी बढ़ा दी। इसी ख्याल से करण जौहर ने करिश्मा कपूर को अपनी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' ऑफर की थी क्योंकि उनकी फिल्म भी प्यार, दोस्ती और लव ट्राएंगल पर ही आधारित थी। मगर करिश्मा ने भी करण को निराश किया।
विज्ञापन

6 of 8
रवीना टंडन
रवीना टंडन
'कुछ कुछ होता है' बनने से पहले शाहरुख खान और रवीना टंडन फिल्म 'पहला नशा' और 'जमाना दीवाना' में साथ काम कर चुके थे। मगर जब करण जौहर अपनी फिल्म का ऑफर लेकर एक्ट्रेस के पास पहुंचे तो फिल्ममेकर को खाली हाथ लौटना पड़ा।   
विज्ञापन

7 of 8
urmila matondkar
उर्मिला मातोंडकर
करण जौहर अपनी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का ऑफर लेकर 'चमत्कार' एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के पास भी पहुंचे थे, मगर उन दिनों एक्ट्रेस साउथ इंडिया की फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाने की कोशिश कर रही थीं, लिहाजा वह करण जौहर का 'हां' नहीं कह पाईं।
विज्ञापन

8 of 8
tabu
तबु
थक हार कर करण जौहर तबु के पास पहुंचे कि वह कॉलेज की हॉट स्टूडेंट टीना का किरदार निभाएं, मगर संजीदा फिल्में करने के लिए मशहूर तबु ने भी करण जौहर की डेब्यू फिल्म में काम करने से मना कर दिया। 

बताया जाता है कि तब फिल्म मेकर दोस्त आदित्य चोपड़ा ने ही करण जौहर को रानी मुखर्जी का नाम सुझाया था। आदित्य चोपड़ा को फिल्म 'राजा की आएगी बारात' में एक्ट्रेस का काम उन्हें पसंद आया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें