फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म में चांस मिलते ही पढ़ाई बीच में छोड़ आईं ये 7 एक्ट्रेस, एक तो स्कूल जाने तक को तरस गई

Fri, 18 May 2018 02:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
katrina kaif - फोटो : PTI
बॉलीवुड में पढ़ाई से ज्यादा एक्टिंग मायने रखती हैं इस बात से तो सभी वाकिफ हैं। इसलिए फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कम स्टार्स हैं जो लंबी पढ़ाई करके एक्टिंग में करियर बनाने आए हैं। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड की  उन 7 टॉप एक्ट्रेस की जो फिल्मों में करियर बनाने के वास्ते स्टडी को बीच में ही छोड़कर चली आईं....
Trending Videos
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा

2 of 8
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड की टॉप की एक्ट्रेसेज में शुमार हैं और उनका डंका सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी बजता है। बता दें कि प्रियंका ने मुंबई के जय हिंद कॉलेज में एडमिशन लिया ही था कि साल 2000 में वह मिस वर्ल्ड का टाइटल जीत गईं और इसके बाद कॉलेज छोड़ वह एक्टिंग के मैदान में जा कूदीं।
विज्ञापन

सोनम कपूर

3 of 8
sonam kapoor and anand ahuja
सोनम ने भी एक कॉलेज में एडमिशन लिया ही था कि साल 2005 में आई सुपरहिट फिल्म ब्लैक में संजय लीला भंसाली ने उन्हें बतौर असिस्टेंट चुन लिया। इस अवसर के बाद सोनम ने पढ़ाई छोड़ एक्टिंग में करियर बनाना शुरू कर दिया।

आलिया भट्ट

4 of 8
आलिया भट्ट
एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बता दें कि स्कूलिंग करने के बाद ही उन्हें फिल्मोंं में मौका मिल गया और उन्हें कॉलेज जाने की जरूरत ही नहीं पड़ी। 
विज्ञापन

करीना कपूर

5 of 8
kareena kapoor
बॉलीवुड में सुपरहिट एक्ट्रेस साबित हुईं करीना कपूर ने भी स्कूलिंग करने के बाद कॉमर्स और लॉ में ग्रेजुएशन करनी चाही। लेकिन साल 2000 में फिल्म रिफ्यूजी में चांस मिलने के बाद करीना ने पढ़ाई छोड़ दी और फिल्मों को अपना करियर चुन लिया।
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण

6 of 8
Deepika Padukone - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दरअसल, स्कूलिंग करने के बाद वह जानी मानी इंदिरा गांधी नेशनल ऑपन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन में सोशियोलॉजी की पढ़ाई कर रही थीं। लेकिन साल 2007 फिल्म ओम शांति ओम में शाहरुख के साथ काम करने का मौका मिला और उन्होंने पढ़ाई को अलविदा कह दिया। बता दें कि दीपिका फिल्मों से पहले विज्ञापनों में भी नजर आई थीं।
विज्ञापन

कटरीना कैफ

7 of 8
katrina kaif
बॉलीवुड की टॉप की एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने भी कई हिट पर हिट फिल्में दी हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कटरीना को कभी स्कूल जाने का मौका ही नहीं मिला। दरअसल, घर बार-बार बदलने की स्थिति के कारण उन्हें अपनी पढ़ाई घर पर ही करनी पड़ी। इसके बाद मात्र 14 साल की उम्र में ही कटरीना ने मॉडलिंग के क्षेत्र में उतरना मुनासिब समझा।  
विज्ञापन

ऐश्वर्या राय

8 of 8
Aishwarya Rai Bachchan
आखिर में बात करेंगे एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की जिन्होंने 12 वीं क्लास पास करने के बाद आर्किटेक्चर अकेदमी में एडमिशन लिया। लेकिन मॉडलिंग में उतरने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें