फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 की उम्र तक पहुंचने से पहले ये 7 बॉलीवुड स्टार, फिल्मों की कमाई 100 करोड़ के पार

Tue, 27 Mar 2018 04:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
रणबीर कपूर और रणवीर सिंह
बॉलीवुड में कुछ ही फिल्में होती हैं जो 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर पाती हैं। तीनों खान के अलावा अक्षय और ऋतिक की फिल्मों से सबसे ज्यादा उम्मीदें होती हैं कि वह तो 100 करोड़ से ज्यादा ही कमा लेंगी लेकिन कई बार नए एक्टर्स भी इनमें बाजी मार लेते हैं। चलिए आज हम आपको ऐसे ही 7 एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने 35 साल की उम्र से पहले ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली। 
विज्ञापन

2 of 8
ranveer singh
'पद्मावत' में खिलजी के किरदार से सबकी वाहवाही लूटने वाले रणवीर सिंह ने 2010 में 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। रणवीर की पहली 100 करोड़ी फिल्म 2013 में आई 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' थी। संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म ने 110 करोड़ का बिजनेस किया था। इस फिल्म ने कुल 300.26 करोड़ का कलेक्शन किया। रणवीर की आने वाली फिल्म रोहित शेट्टी की 'सिंबा' है जिसमें वह पुलिस अफसर के रोल में दिखेंगे। 
विज्ञापन

3 of 8
ranbir kapoor
35 वर्षीय रणबीर कपूर इस क्लब में पहुंचने वाले सबसे सीनियर एक्टर हैं। रणबीर ने 2007 में 'सांवरिया' से डेब्यू किया था। उनकी पहली 100 करोड़ी फिल्म अनुराग बसु निर्देशित 'बर्फी' थी। फिल्म ने कुल 120 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके बाद 2013 में आई अयान मुखर्जी निर्देशित 'ये जवानी है दीवानी' रही। रणबीर की इस फिल्म ने 190 करोड़ का कलेक्शन किया था। रणबीर कपूर फिलहाल अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 

4 of 8
varun dhawan
इस दौर में वरुण धवन अकेले ऐसे एक्टर हैं, जिनकी एक भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई है। 2012 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से वरुण धवन ने डेब्यू किया था। वरुण की पिछली रिलीज फिल्म 'जुड़वा 2' ने 138 करोड़ का कलेक्शन किया था और हिट रही थी। 100 करोड़ के क्लब में वरुण की एंट्री 2015 में 'एबीसीडी2' के साथ हुई, जिसे रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ने 107 करोड़ जमा किए थे हालांकि बहुत बड़ी सफलता नहीं थी। फिलहाल वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'अक्टूबर' है।
विज्ञापन

5 of 8
Kartik Aaryan
इस क्लब का सबसे यंग मेंबर बनने का मौका मिला है एक्टर कार्तिक आर्यन को, जिनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने बॉक्स ऑफिस पर 103 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। कार्तिक अभी 27 साल के हैं। उन्होंने 2011 में 'प्यार का पंचनामा' से बॉलीवुड में बतौर एक्टर करियर शुरू किया था। 
विज्ञापन

6 of 8
sidharth malhotra
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से वरुण धवन के साथ डेब्यू किया था हालांकि सिद्धार्थ को वह सफलता नहीं मिल पाई। 2014 में रिलीज हुई 'एक विलेन' ने 105.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। सिद्धार्थ की 4 फिल्में 'बार-बार देखो', 'अ जेंटलमैन', 'इत्तेफाक' और 'अय्यारी' लगातार फ्लॉप रही हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा फिलहाल कारगिल में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा पर बन रही बायोपिक कर रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 8
arjun kapoor
अर्जुन कपूर ने 2012 में 'इशकजादे' से बॉलीवुड में बतौर हीरो करियर शुरू किया था, जिसे हबीब फैजल ने डायरेक्ट किया था। अर्जुन कपूर ने फिल्म '2 स्टेट्स' से 100 करोड़ क्लब में एंट्री की थी। इस फिल्म ने 104 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ आलिया भट्ट ने मुख्य रोल निभाया था। 32 साल के अर्जुन फिलहाल यशराज बैनर की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' कर रहे हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
Sushant Singh Rajput
32 साल के सुशांत सिंह राजपूत ने 2013 में फिल्म 'काय पो चे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सुशांत को 100 करोड़ में एंट्री मिली फिल्म 'एमएस धोनी- अनटोल्ड स्टोरी' से। सुशांत सिंह निर्देशक अभिषेक कपूर की केदारनाथ में नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें