पूर्व मिस इंडिया उशोशी सेनगुप्ता इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में देर रात को उनके कैब ड्राइवर के साथ कुछ मनचले लड़कों ने मारपीट की। घटना बीते सोमवार रात की थी जब उशोशी सेनगुप्ता अपना काम खत्म करके कोलकाता के एक होटल से अपने घर लौट रही थीं। हालांकि मिस इंडिया की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में 7 युवकों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
2 of 5
Ushoshi Sengupta
- फोटो : social media
इस बीच अब खबर है कि इन सातों आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई है। पश्चिम बंगाल में अलीपुर की एक अदालत ने इस मामले की शुक्रवार को सुनवाई करते हुए सातों युवकों को जमानत दे दी है। वहीं पीड़ित पक्ष के वकील ने युवकों की जमानत का विरोध किया है। आपको बता दें कि कैब ड्रावर के साथ हुई मारपीट का वीडियो उशोशी सेनगुप्ता ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लंबे-चौड़े पोस्ट के साथ घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
3 of 5
ushoshi sengupta
- फोटो : social media
उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि वह सोमवार को रात करीब 11.40 पर अपना काम खत्म करके JW मैरियट होटल से घर के लिए लौट रही थीं। उशोशी सेनगुप्ता के साथ उनका सहकर्मी भी था। दोनों ने उबर कैब बुक की। आधा रास्ता तय करने के बाद कुछ मनचले लड़कों का एक गैंग आया और उसने उशोशी सेनगुप्ता की कैब में बाइक से टक्कर मार दी। इसके बाद सभी लड़के उशोशी सेनगुप्ता के कैब केे ड्राइवर को कार से बाहर निकालकर पीटने लगे।
4 of 5
ushoshi sengupta
- फोटो : social media
उशोशी सेनगुप्ता ने अपनी पोस्ट मेें आगे लिखा- 'घटनास्थल के पास ही उन्हें एक पुलिस अधिकारी दिखा, उशोशी ने उससे लड़कों को रोकने के लिए बोला। इस पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह उसकी नहीं बल्कि भवानीपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र की घटना है। हालांकि उशोशी के बार बार गुजारिश करने पर पुलिस ने कुछ लड़कों को पकड़ लिया। लेकिन लड़कों ने पुलिस अधिकारियों को धक्का दिया और वहां से भाग निकले। इसके कुछ समय बाद भवानीपुर पुलिस स्टेशन से दो अधिकारी आए, तब तक 12 बज चुके थे। इसके बाद उशोशी ने ड्राइवर से उन्हें और उनके सहकर्मी को घर छोड़ने को कहा और सुबह पुलिस स्टेशन चलने का फैसला किया।'
अपनी इस लंबी चौड़ी-पोस्ट में उशोशी सेनगुप्ता ने कोलकाता पुलिस सहित तमाम मीडिया चैनल्स और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टैग किया है। वहीं उशोशी सेनगुप्ता की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद कोलकाता पुलिस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टैग करते हुए अपना बयान जारी किया था।