66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ। सभी पुरस्कार उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा प्रदान किए गए। विजेताओं के अलावा समारोह में सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडे़कर, अक्षय कुमार, दादा साहब फाल्के के नाती चंद्रशेखर भी पहुंचे। विजेताओं को स्वर्ण और रजत कमल प्रदान किए गए हैं। दिव्या दत्ता ने इस समारोह को होस्ट किया। इस मौके पर वेंकैया नायडू ने अमिताभ बच्चन के समारोह में मौजूद न होने की वजह बताई।