फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार के नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स देश के नाम, जाने गजब कनेक्शन

Fri, 07 Apr 2017 06:46 PM IST
विनीता वशिष्ठ
विज्ञापन
1 of 6
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स
इसे संयोग कहा जाए या कुछ और इस बार के राष्ट्रीय पुरस्कारों में देशभक्ति दिखाने वाले फिल्मों को तवज्जो मिली है। बेटी पढ़ाने बचाने से लेकर देश के दुश्मनों को मारने वाली हीरोइन इसका प्रमाण है। और तो और हिमालय पर धूनी रमाने वाला शिवाय भी जूरी को स्पेशल (स्पेशल इफेक्ट) लगा है।

अवॉर्ड के पांच बड़े नाम इसी और इशारा करते हैं। इसकी बानगी आपको अगली स्लाइड में देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

2 of 6
रुस्तम
रुस्तम - फिल्म 'रुस्तम' के लिए अक्षय कुमार को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। फिल्म का कथानक साफ है कि बीवी को बहाना बनाकर दरअसल हीरो देश के दुश्मन को खत्म करना चाहता है। दूसरा पहलू यहां पत्नी की पवित्रता और सम्मान बचाए रखने का भी है। 
विज्ञापन

3 of 6
नीरजा
नीरजा - 'नीरजा' को बेस्ट फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। कथानक में एक देशभक्त एयरहोस्टेस दुश्मन देश में अपने देशवासियों को बचाते हुए शहीद हो जाती है। दुश्मन देश जाहिर तौर पर पाकिस्तान है। इस फिल्म ने भी देशभक्तों के दिल में देशभक्ति की हिलोरें पैदा कर दी थी।

4 of 6
दंगल - फोटो : स्कूप व्हूप
दंगल - 'मेरी बेटियां बेटों से कम हैं क्या'। 'दंगल' फिल्म में अधेड़ हो चुके बाप के मन देश के लिए पदक न जीत पाने की कसक है। 

फिर वो बेटियों के जरिए अपनी दबी इच्छा पूरी करता है। देश को भी सम्मान मिलता है और  बेटियां भी बेटों से इक्कीस साबित होती है। लगे हाथ आमिर खान ने मोदी जी के बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ की भी वकालत कर डाली है। 
विज्ञापन

5 of 6
शिवाय
शिवाय - अजय देवगन की शिवाय को हालांकि बेस्ट स्पेशल इफेक्ट वाली फिल्म का अवॉर्ड मिला है। देखा जाए तो हिमालय पर बैठकर धूनी रमाता शिवाय, धर्म के साथ साथ अपने देश और अपनी बेटी को लेकर उतना ही पजेसिव है जितना हिमालय को लेकर। पराए देश में गोरों के बीच एक्शन दिखाकर अपने देश की इज्जत को वापस लाना किसी देशभक्ति से कम है क्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जॉली एलएलबी की शूट‌िंग - फोटो : amar ujala
यूपी को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट - ये वो ही यूपी है जहां 'वाटर' और 'अर्थ' की शूटिंग रोक दी गई थी। अब इसे मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवॉर्ड मिला है। हालांकि इस दौरान गंगा में काफी पानी बहा है और यूपी में सामाजिक संदेश वाली फिल्मों के लिए माहौल बना है। लेकिन संयोग है कि योगी राज आते ही यूपी भी मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें