फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की घोषणा, 'बाहुबली' की हुंकार

Mon, 28 Mar 2016 02:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
बाहुबली
63वें नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड की घोषणा हो गई है। इसमें दक्षिण भारतीय फिल्म बाहुबली को उसका असली अवार्ड मिल गया है। रमेश सिप्पी समेत 11 लोगों की ज्यूरी ने साल 2015 में देश में फिल्म और अभिनय के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सर्वश्रेष्ठ का चयन कर लिया है।
विज्ञापन

63वें नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड की घोषणा, 'बाहुबली' की हुंकार

2 of 8
बाहुबली
सर्वेश्रेष्‍ठ फिल्म- बाहुबलीः द बिगनिंग
एसएस राजमौली की निर्देशित साल 2015 में आई फिल्म 'बाहुबलीः द बिगनिंग' को नेशनल फिल्म अवार्ड का सर्वश्रेष्ठ फिल्म अवार्ड दिया गया। इस फिल्म को सलमान खान की बजरंगी भाईजान, संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी से ऊपर रखा गया। इसके रिलीज से ही इसे देश की सबसे उम्दा फिल्मों में से एक बताया जा रहा था।
विज्ञापन

63वें नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड की घोषणा, 'बाहुबली' की हुंकार

3 of 8
अमिताभ बच्चन और रेेखा
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-  अमिताभ बच्चन (पीकू)
‌सदी के महानायक यानी बिग बी अमिताभ बच्चन को एक बार फिर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया है। उन्हें बेस्ट एक्टर नेशनल फिल्म अवार्ड से नवाजा गया है। अमिताभ को उनकी फिल्म पीकू में अभिनय के लिए यह अवार्ड दिया गया है।

63वें नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड की घोषणा, 'बाहुबली' की हुंकार

4 of 8
अमिताभ बच्चन और रेेखा
इससे पहले अमिताभ तीन दफे और यह अवार्ड अपने नाम कर चुके थे। यह चौथी बार है जब अमिताभ को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर चुना गया। इससे पहले उन्हें 1990 में 'अग्निपथ' के लिए, 2005 में 'ब्लैक' के लिए और 2009 में पा के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड मिल चुका है।
विज्ञापन

63वें नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड की घोषणा, 'बाहुबली' की हुंकार

5 of 8
कंगना रनौत
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- कंगना रनौत (तनु वेड्स मनु रिटर्न्स)
63वें नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड कंगना रनौत की झोली में आ गिरा है। कंगना ने पिछले साल आई फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में जबर्दस्त अभिनय किया था। कंगना के डबल रोल वाली इस फिल्‍म में कंगना ने अपने दूसरे चरित्र कुसुम सांगवन यानि दत्तो का किरदार इस तरह से निभाया था कि किसी को विश्वास नहीं हुआ कि वह कंगना ही है।
विज्ञापन

63वें नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड की घोषणा, 'बाहुबली' की हुंकार

6 of 8
कंगना रनौत
कंगना को इससे पहले 2008 में फैशन फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का नेशनल फिल्म अवार्ड दिया गया था। साल 2014 में उन्हें 'क्वीन' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल फिल्म अवार्ड दिया गया था। तनु वेड्स मनु सिरीज में उनके हीरो रहे आर माधवन का कहना है कि कंगना एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, वह अपने दम पर फिल्‍म हिट का कराने का माद्दा रखती हैं।
विज्ञापन

63वें नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड की घोषणा, 'बाहुबली' की हुंकार

7 of 8
संजय लीला भंसाली
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- संजय लीला भंसाली (बाजीराव मस्तानी)
फिल्मों में असाधारण साजो-सज्जा के लिए पहचाने जाने वाले बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन निर्देशकों में से एक संजय लीला भंसाली को इस बार सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के तौर पर चुना गया है। 2015 की उनकी फिल्‍म बाजीराव मस्तानी के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन

63वें नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड की घोषणा, 'बाहुबली' की हुंकार

8 of 8
संजय लीला भंसाली
संजय को इससे पहले साल 2003 में देवदास के लिए और 2006 में ब्लैक के ‌लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का नेशनल फिल्म अवार्ड दिया जा चुका है। साल 2015 में मैरीकॉम के लिए भी उनकी झोली में ये अवार्ड आया था, एक प्रॉड्यूसर के तौर पर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें