फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं बॉलीवुड की 6 अपकमिंग मेगा बजट फिल्में, इस फिल्म की लागत जानकर उड़ जाएंगे होश

Sat, 05 May 2018 02:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Bollywood
बॉलीवुड में एक दौर था जब फिल्म को बनने में छह महीने से लेकर साल भर तक का समय लग जाता था, लेकिन अब तो माहौल यह हो गया है कि दर्शक परेशान है कि वे कौन सी फिल्म देखने जाएं । क्योंकि अब हर हफ्ते एक से तीन फिल्में रिलीज होने लगी हैं। बता दें कि पहले की फिल्में इतनी मंहगी भी नहीं बना करती थी जितना की आज फिल्मों पर अंधा-धुंध पैसा खर्च किया जा रहा है...ऐसे में जानते हैं आने वाली उन 6 मेगा बजट फिल्मों के बारे में जो जल्द ही रिलीज होने वाली हैं...
विज्ञापन

रेस 3

2 of 7
salman khan race 3
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसुजा की फिल्म रेस 3 की जो अगले महीने 15 जून को रिलीज होगी। यह एक मल्टीस्टारर मूवी है जिसमें तकरीबन 105 करोड़ रुपये की लागत लगी है। फिल्म में सलमान मुख्य भूमिका में होेंगे साथ ही बॉबी देओल, शाकिब सलीम, मोनी रॉय, अनिल कपूर, डेजी शाह और जैकलीन फर्नाडिस भी होंगी। 
विज्ञापन

कलंक

3 of 7
Varun Dhawan
ऐसे में फिल्म मेकर करण जौहर ने भी दो बड़े प्रोजेक्ट साल 2019 के लिए तैयार किये हैं। इसमें बात करेंगे ड्रामा फिल्म कलंक की। फिल्म में लंबे अरसे बाद संजय दत्त और माधुरी दीक्षित एक बार फिर साथ में नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर भी अहम रोल में होंगे। बात करें फिल्म के बजट की तो बता दें कि यह इस फिल्म की लागत तकरीबन 75 करोड़ रुपये है। 

मणिकर्णिका

4 of 7
कंगना रनौट - फोटो : SELF
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत उन एक्ट्रेस में शुमार हैं जो अकेले ही पूरी फिल्म को हिट करवाने का दम रखती हैं। कंगना इन दिनों अपनी आने वाली पीरियड ड्रामा फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म बॉलीवुड की काफी महंगी वुमन ओरिएंटेड फिल्म है। फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल सामने नहीं आई है। इस फिल्म का बजट 60 से 70 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन

कृष 4

5 of 7
ऋतिक रोशन, डबल रोल, क्रिश-4 - फोटो : ani
बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन एक बार फिर लोगों के लिए कृष की एक ओर किस्त लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म का चौथा पार्ट होगा जो साल 2020 में रिलीज होगा। इस फिल्म की लागत तकरीबन 100 से 125 करोड़ बताई जा रही है। 
विज्ञापन

ठग्स ऑफ हिंदोस्तां

6 of 7
Film Thugs Of Hindustan
अब बात करेंगे फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म इसी साल नवंबर में रिलीज होगी। फिल्म में पहली बार अमिताभ और आमिर खान एक साथ नजर आएंगे। बॉलीवुड के दो बड़े स्टार्स की इस फिल्म की लागत तकरीबन 150 से 175 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2.0

7 of 7
2.0
आखिर में बात करेंगे रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 2.0 की जिसकी साल 2019 में रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म में निगेटिव रोल में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म का बजट अब तक सबसे ज्यादा 450 करोड़ रुपये का है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें