फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन छोटे-छोटे रोल से बॉलीवुड में पहुंचे ये 6 स्टार्स, आज करते हैं सभी फिल्म इंडस्ट्री पर राज

Mon, 26 Mar 2018 05:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Nawazuddin Siddiqui
बॉलीवुड में कामयाबी की बुलंदियों को छूना इतना आसान नहीं है। क्योंकि एक्टर्स को खुद ही अपनी एक्टिंग के दम पर फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बनानी होती है। ऐसे में कुछ बॉलीवुड स्टार्स हैं जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए सिर से एड़ी तक का जोर लगा दिया। आइए जानते हैं आखिर क्या रही इनके संघर्ष की कहानी...
विज्ञापन

राधिका आप्टे

2 of 7
radhika apte
इस कड़ी में पहला नाम आता है एक्ट्रेस राधिका आप्टे का। बंगाली, तेलुगू, मराठी और तमिल सिनेमा में अपनी छाप छोड़ने के बाद राधिका ने बॉलीवुड में 2005 में आई फिल्म 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' में एक छोटे से किरदार के साथ अपने सफर की शुरुआत की थी। राधिका बॉलीवुड की अब तक 20 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं राधिका शॉर्ट फिल्म और एकता कपूर की वेब सीरिज 'दर्मियां' में भी नजर आ चुकी हैं। बता दें कि राधिका ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'पैडमैन' में भी मुख्य भूमिका निभाई थी। बॉलीवुड में आज राधिका सिर्फ और सिर्फ अपने दमदार अभिनय से जानी जाती हैं। 
विज्ञापन

स्वरा भास्कर

3 of 7
swara bhaskar anand l rai shah rukh khan
फिल्म 'तनु वेड्स मनु' से दर्शकों के दिल पर राज करने वालीं स्वरा भास्कर ने भी 2009 में आई फिल्म 'मधोलाल कीप वॉकिंग' में एक छोटे से रोल से अपने फिल्मी करियर की शुरुआच की थी। उन्हें संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म 'गुजारिश' में भी देखा गया था। स्वरा को फिल्म 'तनु वेड्स मनु' से बॉलीवुड में बड़ी पहचान मिली थी। इसके बाद साल 2013 में आई फिल्म 'रांझना' में उनके बिंदिया नामक किरदार ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। आज स्वरा बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान के साथ भी फिल्म कर चुकी हैं। उन्हें फिल्म 'प्रेम रत्न धन पायो' में देखा गया था। स्वरा अबतक 15 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बता दें इस साल उनकी फिल्म 'वीरे की वेडिंग' रिलीज होगी। वह फिल्म में एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ नजर आएंगी।   

सुमित व्यास

4 of 7
Sumit Vyas
एक्टर और राइटर सुमित व्यास को अभी वह मुकाम हासिल नहीं हुआ है। लेकिन डिजिटल वर्ल्ड के सुपरहिट शो 'पर्मानेंट रूममेट' और 'ट्रिप्लिंग' से वह सुपरस्टार बन गए हैं। श्रीदेवी की फिल्म इंग्लिश-विग्लिश, औरंगजेब, पार्चेड और गुड्डू की गन में छोटे-छोटे रोल करने के बाद सुमित फिल्म 'रिबन' में एक्ट्रेस कल्की कोचलीन के साथ मु्ख्य भूमिका में नजर आए थे। बता दें कि वह अपकमिंग फिल्म 'वीरे की वेडिंग' में एक्ट्रेस करीना कपूर के लवर की भूमिका में दिखेंगे। सुमीत ने 2009 में आई फिल्म 'जश्न' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।  
विज्ञापन

पंकज त्रिपाठी

5 of 7
Pankaj Tripathi
बॉलीवुड में कैरेक्टर रोल अदा करने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी की भी एक अलग पहचान है। अपहरण, ओमकारा, रन और रावण जैसी फिल्मों में काम करने वाले पंकज को नई पहचान अनुराग क्श्यप की सुपरहिट फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से मिली थी। यहां तक कि उन्होंने कर्मशियल फिल्म 'दबंग-2' में भी जोरदार काम किया। बता दें कि पंकज ने 2004 में फिल्म 'रन' में एक छोटे से रोल से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। पंकज अपने इस छोटे से करियर में अब तक 38 फिल्मों में काम कर चुके हैं। जिसमें सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'फुकरे' और फुकरे रिटर्न्स में वह पंडित नाम के किरदार में नजर आए थे। बता दें कि साल 2018 में वह दो फिल्म 'ड्राइव; और 'काला' में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन

राज कुमार राव

6 of 7
फिल्म 'न्यूटन' में अभिनेता राज कुमार राव
फिल्म जगत में अपनी नींव खुद खड़ी करने वाले एक्टर राज कुमार भी आज अपनी एक्टिंग के दम पर जाने जाते हैं। उन्होंने 2010 में आई फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' में जबरदस्त एक्टिंग की थी। इसके बाद उन्हें फिल्म 'रागिनी एमएमस' में भी देखा गया। बता दें कि राव इन 7 सालों में तकरीबन 20 फिल्मों में काम कर चुके हैं जिनमें से उनकी फिल्म 'न्यूटन' ऑस्कर के लिए नॉमीनेट हुई थी। उन्होंने सुपरहिट फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर-2 और 'क्वीन' में भी सराहनीय काम किया है। इतना ही नहीं राव साल 2018 में 9 फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

7 of 7
nawazuddin siddiqui
फिल्म जगत की शुरूआत से ही इंडस्ट्री के पास हमेशा से एक ऐसा विलेन रहा है जिसने दर्शकों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। चाहे इसमें मदन पूरी हो या उनके छोटे भाई अमरीश पुरी या फिर रंजीत जैसे खलनायक। यहां तक कि कुछ ऐसे भी एक्ट्रर रह चुके हैं जिन्होंने खलनायकी में भी अपना हाथ आजमाया जिनमें अनुपम खैर और नसरुद्दीन शाह जैसे बड़े नाम भी शामिल हो चुके हैं। लेकिन आज के बॉलीवुड के पास भी पुराने समय जितना दमदार विलेन है। जी हां, हम बात कर कर रहें 1999 में आई फिल्म 'सरफरोश' में एक छोटे से आतंकवादी का किरदार करने वाले सुपरहिट एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की। नवाज के अभिनय की जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम है। नवाज अपने 18 साल के फिल्मी करियर में तकरीबन 50 फिल्मों में काम कर चुके हैं। नवाज अकेले ऐसे विलेन हैं जो बॉलीवुड के तीनों खान के साथ फिल्म कर चुके हैं। आमिर के साथ फिल्म 'तलाश', सलमान के साथ फिल्म 'किक' और शाहरुख के साथ फिल्म 'रईस' में उनके दमदार अभिनय ने करारी छाप छोड़ी। बता दें कि नवाज को बॉलीवुड में बड़ी पहचान फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर-2' से मिली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें