फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब से बस एक कदम दूर रह गईं ये 6 बॉलीवुड फिल्म, ये रही सबसे क्लोज

Wed, 04 Jul 2018 01:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Bollywood

बॉलीवुड में किसी फिल्म का 100 करोड़ के क्लब में पहुंचना बड़ी उपलब्धि माना जाता है। यहां तक कि कई फिल्में ऐसी भी हैं जो 300 करोड़ का आकड़ां भी पार कर चुकी हैं। लेकिन कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो रिलीज होने के दूसरे या तीसरे दिन ही ठंडी पड़ जाती है। ऐसे में बात करेंगे उन फिल्मों की जो 100 करोड़ के बहुत नजदीक पहुंचकर ही ठहर गई। 

 

Trending Videos
विज्ञापन

तलाश

2 of 7
Bollywood
अपनी हर फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई करने वाले सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म तलाश 100 करोड़ के क्लब में पहुंचने से पहले ही गिर पड़ी। बता दें कि फिल्म में 93.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी जो कि 100 करोड़ के बेहद नजदीक थी। 
विज्ञापन

सिंग इज ब्लिंग

3 of 7
Bollywood
वैसे देखा जाए तो अक्षय कुमार साल में 3 से 4 फिल्में करते हैं और उनकी फिल्में अच्छा बिजनेस कर जाती हैं। लेकिन बात करें उनकी फिल्म सिंग इज ब्लिंग की तो बता दें कि फिल्म ने 90 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 

राजनीति

4 of 7
Bollywood
डायरेक्टर प्रकाश झा की ज्यादातर फिल्में अच्छी ही साबित होती हैं और वह राजनीति और सिस्टम को लेकर अधिकतर फिल्में करते नजर आते हैं। उनकी फिल्म 'राजनीति' भी सरकारी सिस्टम पर ही आधारित थी। बता दें कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 93.66 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 
विज्ञापन

5 of 7
Bollywood

नकली सीबीआई की टीम बनकर बड़ी लूट को अंजाम देने वाली फिल्म स्पेशल 26 लोगों को बेहद पसंद आई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही थी लेकिन इसकी कमाई 95.56 करोड़ पर आकर सिमट गई। फिल्म को नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया था। 

विज्ञापन

6 of 7
Bollywood
फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की स्टोरी भी काफी सटीक और खुशनुमा था। नौजवानों को यह फिल्म बेहद पसंद आई थी। फिल्म तीन दोस्तो की जिंदगी पर आधारित थी जो अपनी लाइफ खुलकर जीने में विश्वास करते थे। बता दें कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 90.27 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वेलकम बैक

7 of 7
Bollywood

मोशन पिक्चर ने एक बार फिल्म अक्षय कुमार संग फिल्म वेलकम बैक डायरेक्ट की। यह ड्रामा कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 96.69 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें