फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 Years Of Baahubali: 'बाहुबली' बनने के लिए प्रभास ने ठुकराए थे कई ऑफर्स, इतने करोड़ रुपये में साइन की थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म

Fri, 10 Jul 2020 05:13 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बाहुबली - फोटो : ट्विटर

बाहुबली: द बिगनिंग का क्रेज आज भी बरकरार है। 'बाहुबली' फिल्म के लिए जैसा उत्साह देखा गया था ऐसा शायद किसी फिल्म के लिए नहीं देखा गया। आज इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को रिलीज हुए पांच साल पूरे हो गए हैं। ये वही फिल्म है जिसने हिंदी सिनेमा में रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन का इतिहास रच दिया था। इस फिल्म में प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी साथ दिखाई दी थी। 

विज्ञापन

2 of 5
बाहुबली - फोटो : Twitter

बाहुबली दुनिया भर से 650 करोड़ की कमाई करने वाली पहली दक्षिण भारतीय फिल्म बनी थी। वहीं पहली गैर-हिंदी फिल्म डबिंग के बाद 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। इसके साथ ही तेलुगू फिल्म के इतिहास में भी बाहुबली सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। फिल्म ने ना केवल शानदार रिकॉर्ड बनाए थे बल्कि भारतीय सिनेमा के स्टैंडर्ड से शानदार कीर्तिमान और उदाहरण भी लिखे।

विज्ञापन

3 of 5
बाहुबली - फोटो : file photo
इस फिल्म ने साउथ के सुपरस्टार प्रभास को रातों रात इंटरनेशनल स्टार बना दिया था। जिनका डंका अब सिर्फ साउथ की फिल्मों तक सीमित नहीं था बल्कि प्रभास ने अपने दमदार अभिनय से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना लिया था। आलम ये था कि प्रभास के पास शादी के लिए 5000 से ज्यादा रिश्ते आ गए थे। ये बात उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी।

4 of 5
बाहुबली

इस फिल्म के हीरो प्रभास एक बार में एक ही फिल्म करना पसंद करते हैं और उनकी हर मूवी का शूट लगभग 300 से 600 दिन चलता है। सबसे खास बात ये है कि 1500 करोड़ कमाने वाली फिल्म बाहुबली का शूट पांच साल चला था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रभास को कई बड़ी फिल्मों के ऑफर आए लेकिन उन्होंने सभी फिल्मों को न कह दिया और इस फिल्म को अपने करियर के पांच साल दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाहुबली - फोटो : Ark Media
बाहुबली के लिए प्रभास को 1.5 करोड़ रुपये की कीमत के जिम इक्विपमेंट्स फिल्म निर्माता की ओर से गिफ्ट किए गए थे। वे प्रभास को मनचाहे रूप में देखना चाहते थे। जिसके अनुसार उन्हें वजन बढ़ाना था और मोटा नही दिखना था। प्रभास को 'बाहुबली' के लिए 25 करोड़ रुपये मिले थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें