मिमि चक्रवर्ती और नुसरत जहां
- फोटो : PTI
जब साड़ी पहन संसद पहुंचीं नुसरत जहां
शादी के बाद 25 जून को नुसरत पहली बार संसद पहुंचीं और उन्होंने शपथ ली। इस दौरान उनकी मांग का सिंदूर चर्चा का विषय बना। मांग में सिंदूर, हाथ में मेहंदी, लाल चूड़ा और साड़ी... नुसरत इस बार एकदम इंडियन स्टाइल में संसद पहुंचीं। इस बार नुसरत अपनी मांग में भरे सिंदूर को लेकर लोगों के निशाने पर आईं। लोगों का कहना था कि नुसरत एक मुस्लिम महिला हैं तो वो सिंदूर कैसे लगा सकती हैं। मांग में सिंदूर देख नुसरत से ये सवाल किया जा रहा था कि क्या उन्होंने अपना धर्म बदल लिया है।