फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून के रोमांस ने बढ़ा डाला इन 4 फिल्मों का रोमांच, एक सीन तो आज भी आइकॉनिक

Sat, 29 Jun 2019 06:54 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बारिश में रोमांस - फोटो : social media

मानसून के मौसम को फिल्मों में भी जमकर दिखाया गया है। कई फिल्मों में बारिश के बीच प्रेमी-प्रेमिका के प्यार को बेहद रोमांटिक तरीके से फिल्माया गया है। फिल्मों में जब भी रोमांस की बात होती है उस समय बारिश आती है कंपकपी और तेज आंधी लेकर। बॉलीवुड की फिल्मों में अब तक सैकड़ों सीन बारिश में फिल्माए गए हैं। आज हम उन 5 फिल्मों का जिक्र करने जा रहे हैं जिनमें बारिश के रोमांटिक सीन ने फैंस का दिल जीत लिया।

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म राजा हिंदुस्तानी का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
राजा हिंदुस्तानी
आमिर खान और करिश्मा कपूर स्टारर 'राजा हिंदुस्तानी' बेहतरीन फिल्मों में से एक है। 'राजा हिंदुस्तानी' करिश्मा के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म में पहली बार करिश्मा ने किसी हीरो को किस किया था। तेज बारिश में करिश्मा और आमिर का वो किसिंग सीन काफी चर्चित रहा।
विज्ञापन

3 of 5
kkhh - फोटो : social media
'कुछ कुछ होता है'
करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में राहुल जब अंजलि से मिलता है अचानक बारिश शुरू हो जाती है और फिर शुरू होता है दोनों का रोमांस। दोनों का बारिश में डांस आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर करता है।

4 of 5
आशिकी २ - फोटो : social media
आशिकी 2
बारिश में रोमांस का नाम आए और आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म आशिकी 2 का जिक्र न हो ऐसा कैसे हो सकता है। हीरो हीरोइन के पीछे भागता हैं और अचानक बारिश शुरू हो जाती है और शुरू होता गाना- मेरी आशिकी तुम ही हो...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नरगिस - फोटो : सोशल मीडिया
 श्री 420
1955 का दौर भी बारिश के जादू से अछूता नहीं रहा है। राज कपूर को फिल्म 'श्री 420' में अपनी हीरोइन नरगिस के साथ प्यार जताना था तभी अचानक से तेज बारिश शुरू हो गई। दोनों एक छाते के नीचे आए और शुरू हो गया रोमांस का सिलसिला। नरगिस और राजकपूर का ये रोमांस आइकॉनिक माना जाता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें