फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे 5 मौके जब सलमान खान का फूटा गुस्सा, किसी को शो से निकाला तो किसी को फिल्म से

Mon, 19 Feb 2018 03:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
बॉलीवुड के 'दबंग' खान यानी सलमान ऐसे एक्टर हैं जो दोस्ती की खातिर कुछ भी कर गुजर सकते हैं लेकिन अगर वो दुश्मनी करने पर आएं तो फिर किसी की खैर नहीं है। इस बार सलमान के गुस्से का शिकार फिर से अरिजीत सिंह हुए हैं। उन्होंने फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' से अरिजीत के हाथ से गाना छीन लिया है। खबरों के मुताबिक अब यह गाना राहत फतेह अली खान गा सकते हैं। इससे पहले भी ऐसे कई मौके आए जब सलमान खान अपना आपा खो बैठे। 
विज्ञापन

2 of 5
salman khan
बिग बॉस के शो में तो कई बार सलमान का गुस्सा देखने को मिला। सीजन 11 में जब कंटेस्टेंट जुबैर खान ने घर में गालियां दीं और अर्शी खान को जमकर कोसा तो सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' एपिसोड में आते ही उनकी क्लास ली। सलमान खान ने कहा कि, जुबैर खान डोंगरी की बात करता है लेकिन मैं भी उस इलाके को जानता हूं। वहां कोई ऐसे बात नहीं करता और न ही इतनी गंदी सोच कोई रखता है। उन्होंने कहा कि अगर तुझे कुत्ता न बना दिया तो मेरा नाम सलमान नहीं। सलमान के गुस्से का असर यह रहा कि पहले ही हफ्ते में जुबैर को घर से बाहर का रास्ता देखना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
SALMAN KHAN
बिग बॉस 11 में सलमान ने सेलिब्रिटी के तौर पर घर में एंट्री लेने वाले प्रियांक को बाहर का रास्ता दिखा दिया। दरअसल, विकास गुप्ता और आकाश डडलानी के बीच लड़ाई चल रही थी जिसमें अचानक से प्रियांक ने आकर आकाश से मारपीट शुरू कर दी। जब सलमान बिग बॉस के वीकेंड स्पेशल शो में आए तो पहले सबकी क्लास लगाई और आखिर में उन्होंने प्रियांक को बाहर जाने का फैसला सुना दिया।

4 of 5
SALMAN KHANC
संजय लीला भंसाली के साथ सलमान खान का सालों पुराना पंगा है। दरअसल, फिल्म देवदास के वक्त जब भंसाली ने शाहरुख खान को साइन किया था तब सलमान उनसे काफी नाराज हुए थे। इस फिल्म में सलमान काम करना चाहते थे लेकिन उस वक्त ऐश और सलमान का झगड़ा हुआ था। इतना ही नहीं भंसाली ने साफ इस रोल के लिए मना कर दिया था। उन्होंने दबंग खान को ना लेकर शाहरुख खान को अपनी फिल्म का हिस्सा बनाया। इसके बाद सलमान ने भंसाली के साथ अपनी दोस्ती को खत्म कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan
सलमान के गुस्से का शिकार ऋतिक रोशन भी हुए। जब ऋतिक की फिल्म 'गुजारिश' रिलीज हुई थी तो सलमान ने यह कहते हुए उनका मजाक उड़ाया था कि फिल्म को देखने तो कुत्ता भी नहीं गया। इस पर ऋतिक ने सलमान को नसीहत दे डाली कि एक सफल एक्टर को ऐसे मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। बस फिर क्या था सलमान हो गए गुस्सा और ऋतिक को माफी मांगनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें