'डियर कॉमरेड' इस शुक्रवार यानी 26 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में विजय, बॉबी और रश्मिका, लिली का किरदार निभाती नजर आएंगी। भरत कम्मा के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म तेलुगू, तमिल और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। विजय अपने पुराने एंग्री यंग मैन अवतार में अपनी वापसी करने जा रहे हैं। ट्रेलर में वह फोन पर चिल्लाते और उसे पीटते एवं गुंडों के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। फिल्म में उनकी को-स्टार रश्मिका मंदाना है जिसके साथ उनके कुछ रोमांटिक दृश्य भी है। भारत कैमा इस फिल्म के निर्देशक हैं।