8 साल बाद बॉलीवुड के टॉप कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन 'गुलाब जामुन' से बड़े परदे पर साथ वापसी करने जा रहे हैं। आखिरी बार दोनों मनी रत्नम की फिल्म 'रावन' में साथ नजर आए थे। दोनों की रियल लाइफ के अलावा रील लाइफ केमेस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आई है। आइए आज उन फिल्मों की बात करते हैं जिसमें ऐश और अभिषेक की ऑनस्क्रीन जोड़ी ने धमाल मचाया था।