फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 5 बातें माजिद मजीदी की फिल्म 'Beyond The Clouds' को बनाती है खास, देखने से पहले जरूर पढ़ लें

Fri, 20 Apr 2018 01:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Beyond the Clouds
ईरानी फिल्ममेकर माजिद मजीदी का नाम फिल्म प्रेमियों के लिए कोई नया नाम नहीं है। फिल्ममेकर माजिद मजीदी ने अपनी फिल्मों के माध्यम से बहुत से लोगों का दिल जीता है। उन्होंने फादर, चिल्ड्रन ऑफ हैवन, बारन, मुहम्मद जैसी कई सारी फिल्में विश्व भर के दर्शकों तक पहुंचाई है। बॉलीवुड में माजिद की बियॉन्ड द क्लाउड्स पहली फिल्म हैं। अब ऐसे में फिल्म देखने जाने से पहले ये 5 बातें आपको जरूर पढ़ लेनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
Beyond The Clouds
माजिद माजिदी की फिल्म
'बियॉन्ड द क्लाउड्स' माजिद मजीदी की फिल्म है और इस फिल्म देखने के लिए इससे बड़ी बात कोई और नहीं हो सकती। मजीदी समाज में हो रही घटनाओं को हूबहू पर्दे पर उतारने के लिए जाने जाते हैं। पिछले साल जब लंदन फिल्म फेस्टिवल में पहली बार इस फिल्म को पेश किया तो वहां मौजूद मेहमानों, क्रिटिक्स ने फिल्म की स्क्रीनिंग खत्म होने के बाद फिल्म की तारीफों के पुल बांध दिए।
विज्ञापन

3 of 6
Beyond The Clouds
ईशान और मालविका की डेब्यू फिल्म
इस फिल्म से शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर और एक्ट्रेस मालविका मोहनन हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म देखकर आपको कहीं से भी ऐसा नहीं लगेगा नहीं कि ईशान एक्टिंग में बिल्कुल नए हैं। चाहे एक्सप्रेशन की बात हो या फिर डायलॉग डिलीवरी की, वो कहीं कमजोर नहीं दिखते। मालविका ने भी अपनी एक्टिंग से धूम मचा दी है।

4 of 6
Beyond The Clouds
फिल्म की कहानी
फिल्म में मुंबई के स्लम एरिया को बखूबी दर्शाया गया है। भाई-बहन की यह कहानी अनचाहे बने रिश्तों की गहराई और खूबसूरती की दर्शाती है। फिल्म में जो बात सबसे ज्यादा इंप्रेस करती है वो ये है कि मजीदी ने स्लम एरिया की कहानी दिखाई जरूर है लेकिन उसमें सिर्फ गरीबी और गंदगी ही नहीं बल्कि वहां की जिदंगी को भी बखूबी दिखाया है। 
विज्ञापन

5 of 6
A R Rehman
एआर रहमान का संगीत
इस फिल्म के लिए संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, फिल्म में उनका म्यूजिक फिल्म देखने के बाद याद रह जाता है बिल्कुल स्लमडॉग मिलेनियर के म्यूजिक की तरह।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
beyond the clouds review
सीरियस फिल्म के शौकीन हैं तो जरूर देखें
'बियॉन्ड द क्लाउड्स' एक मस्ट वॉच फिल्म है लेकिन अगर आप एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और हॉट सीन्स के शौकीन हैं तो यह फिल्म आपके लिए नहीं है। इस फिल्म के कुछ सीन्स बहुत ही शानदार फिल्माए गए हैं जोकि आमतौर पर फिल्मों में देखने को नहीं मिलते। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें