लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' बॉक्सऑफिस पर रिलीज हो गई। फिल्म मूल रूप से तमिलनाडु निवासी पद्मश्री अरुणाचलम मुरुगनाथन के जीवन से प्रेरित है मगर उसे सिनेमाई स्वतंत्रता के साथ बनाया गया है। डायरेक्टर आर. बल्कि ने महिलाओं की 'उन दिनों' की समस्याओं को बखूबी पर्दे पर उतारते हुए समाजिक ताने-बाने पर जोरदार तमाचा जड़ा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
फिल्म में लड़कियों और महिलाओं को इस गंदगी की वजह और उन दिनों की दुश्वारियों में किन-किन परेशानियों से गुजरना पड़ता है कुछ ऐसी कहानी कहने की कोशिश कर रही है "पैडमैन"। फिल्म के कई सीन और कई डायलॉग झकझोरते हैं। आइए एक नजर डालते हैं फिल्म के ऐसे ही 5 शानदार डायलॉग्स पर...