फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 बॉलीवुड स्टार्स को विदेश में होना पड़ा रंगभेद का शिकार, एक को तो यहां जाते ही धर लेती है पुलिस

Tue, 19 Jun 2018 04:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
shilpa shetty
बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जो देश से बाहर ही शूटिंग और छुट्टियां मनाने निकलते हैं। ऐसे में उन्हें वहां बार-बार आना-जाना पड़ता है। लेकिन इस दौरान उन्हें रंगभेद और नस्लीय टिप्पणी का शिकार होना पड़ जाता है। बात करेंगे उन 5 बॉलीवुड स्टार्स की जो इन चीजों का बड़ा शिकार हुए हैं...  
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा

2 of 6
priyanka chopra
ऐसे में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की। प्रियंका ने बताया कि अमेरिका में पढ़ने के दौरान उनके क्लासमेट उन्हें 'ब्राउनी' कहकर बुलाते थे। बता दें कि ब्राउनी शब्द का कमेंट उनकी त्वचा के रंग को लेकर किया गया है।
विज्ञापन

सोनम कपूर

3 of 6
sonam kapoor
इस लिस्ट में एक्ट्रेस सोनम कपूर का भी नाम आता है। जी हां, सोनम ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि देश से बाहर कई इवेंट्स के दौरान उनको भी ब्राउनी कहकर संबोधित किया गया है।

शिल्पा शेट्टी

4 of 6
shilpa Shetty
वहीं, साल 2007 में रियलिटी शो 'बिग ब्रदर-5' के दौरान शिल्पा शेट्टी पर उनकी साथी जेड गुडी ने कथित रूप से नस्लीय टिप्पणी की थी। जब ये खबर सामने आई तो दुनिया भर में जेड गुडी की आलोचना हुई। इधर पूरे विश्व की हमदर्दी शिल्पा के साथ बढ़ गई।इसका नतीजा यह निकला कि शिल्पा ने इस रियलिटी शो को जीतकर जेड को करारा जवाब दिया।
विज्ञापन

5 of 6
Frieda Pinto
ऑस्कर विनिंग फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' की एक्ट्रेस फ्रिदा पिंटो को भी नस्लीय टिप्पणी का  शिकार होना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख खान

6 of 6
Shahrukh khan
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान की। शाहरुख के साथ एक नहीं बल्कि दो बार ऐसा हुआ था जब उन्हें उनके सरनेम खान की वजह से दो बार एयरपोर्ट पर रोका गया। बता दें कि साल 2012 में उन्हें न्यूयॉर्क एयरपोर्ट और साल 2016 में लॉस एंजिलस एयरपोर्ट पर पुलिस ने धर लिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें