फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदनान सामी, आतिफ असलम सरीखे वो 5 पाकिस्तानी कलाकार जिन्हें भारत आकर ही मिला असल नाम-दौलत-शोहरत

Thu, 22 Feb 2018 09:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने एक बार फिर से पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन करने के मुद्दे को उठाया है। पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो ने कहा कि राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बॉलीवुड पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर दे। इसके लिए उन्होंने राहत फतेह अली खान के गाए फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' के गाने को हटाने की मांग की है। बहुत से ऐसे पाकिस्तानी कलाकार हैं जिन्हें सही मायने में पहचान और लोकप्रियता इंडिया आकर ही मिली है। आइए एक नजर डालते हैं ऐसे ही पाकिस्तानी कलाकारों पर जो बॉलीवुड में काम करके मालामाल भी हो गए...
विज्ञापन

2 of 6

बॉलीवुड में राहत फतेह अली खान की गायकी का सफर 2003 में पूजा भट्ट के निर्देशन में हुआ। जब उन्होंने 'पाप' फिल्म के गाने ‘लागी तुझ से मन की लगन’ को अपनी आवाज से सजाया। इस गाने के बाद से राहत की प्रसिद्धि दिन प्रतिदिन बढती गई। तब से आज तक उनके गाए हुए गीतों ने लोकप्रियता की नई ऊँचाइयों को छुआ है। भारत में राहत की फैन फॉलोइंग करोड़ों में है।

विज्ञापन

3 of 6
अपने भारी शरीर से फेसम हुए अदनान सामी ने तो भारतीय नागरिकता ही ले ली। 2002 में आशा भोसले के साथ गए अपने गीत 'कभी तो नजर मिलाओ' से अदनान रातों-रात भारत में स्टार बन गए। अदनान बॉलीवुड में भी प्लेबैक करने लगे। कड़ी मेहनत से कई किलो वजन कम करने वाले अदनान ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में 'भर दो झोली मेरी' कव्वाली गाई थी।

4 of 6
सिंगर-एक्टर आतिफ असलम जितना पाकिस्तान में मशहूर हैं, भारत में भी उनकी उतनी ही लोकप्रियता है। 2004 में रिलीज हुए अपने एल्बम 'जल' से हीट होने वाले आतिफ 'दूरी सही जाए ना' से लोगों के फेवरेट बन गए।
विज्ञापन

5 of 6
अपनी बोलती आंखे, दिलकश दाढ़ी मूंछों से भारत की लड़कियों के दिलों में राज करने वाले फवाद अलाम का अलग ही स्वैग है। भारत में 'जिंदगी' चैनल पर प्रसारित होने वाले पाकिस्तानी सीरियल 'जिंदगी गुलजार है' में मुख्य भूमिका निभाने वाले फवाद खान ने 'खूबसूरत' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। सोनम कपूर के साथ उनकी जोड़ी देखते ही बन रही थी। हालांकि 'ऐ दिल है मुश्किल' की कंट्रोवर्सी के बाद उन्हें पाकिस्तान लौटने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एक्टर-सिंगर-म्यूजिक कंपोजर अली जफर के फैंस की बॉलीवुड में कोई कमी नहीं। हैंडसम अली सिंगर बनने से पहले पाकिस्तानी टीवी सीरियल्स में एक्टिंग करते थे। पाकिस्तान में सुपर हिट होते ही भारत में अली जफर की दीवानगी लड़कियों के सिर चढ़ कर बोलने लगी। उन्होंने बॉलीवुड में 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' 'किल दिल' 'तेरे बिन लादेन' 'चश्मे बद्दूर' 'लंदन पेरिस न्यूयॉर्क' 'टोटल सियापा' जैसी फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें