शाहरुख खान की 'फैन' वो फिल्म है, जिसे शाहरुख के प्रशंसक न होने के बावजूद सिनेप्रेमियों को देखनी चाहिए। काफी समय बाद शाहरुख ने बॉलीवुड के तय नियमों को तोड़ने का रिस्क लिया है। जमाने बाद एक बार फिर से शाहरुख खान की फिल्म में कुछ नया देखने को मिलेगा। इसमें निर्देशक मनीष शर्मा ने महज शाहरुख की छवि को भुनाने के बजाए, उनके अंदर छिपी रचनात्मकता को टटोला है। इसके लिए शाहरुख को आलोचकों समेत फिल्म इडंस्ट्री के दिग्गजों से भी खूब तारीफें मिल रही हैं। दरअसल 'फैन' शाहरुख की वो फिल्म है, जो उनके कैरियर में एक और स्वर्णिम काल जोड़ने जा रही है।
विज्ञापन
शाहरुख के साथ एकदम नया प्रयोग
2 of 6
शाहरुख के साथ एकदम नया प्रयोग
फिल्म में एक भी गाना नहीं होने के बावजूद फिल्म आपको बांधे रखती है। हिंदी सिनेमा में गाना नहीं डालना फिल्म के फ्लॉप होने की संभावनाओं को काफी बढ़ा देता है। शाहरुख जैसे हीरो की फिल्म में गाना न डालने की हिम्मत दिखाना काबिले तारीफ है। यहां बॉलीवुड के नियमों को तोड़ने का प्रतिफल ये है कि आप किरदारों की भावनाओं के साथ बहते जाते हैं और कहानी के बहाव में कोई बाधा नहीं आती। आप शायद ही शाहरुख की एक फिल्म का नाम बता पाएं जिसमें कोई गाना न हो, इस प्रयोग के लिए फैन देखनी चाहिए। फिल्म से सबंधित एक गाना 'जबरा फैन' काफी हिट हुआ है। लेकिन वह फिल्म का हिस्सा नहीं है।
विज्ञापन
शाहरुख का मेकअप और चाल-ढाल पर इतना बड़ा रिस्क
3 of 6
शाहरुख खान
शाहरुख का मेकअप और चाल-ढाल पर इतना बड़ा रिस्क
फैन बने गौरव के रोल में शाहरुख खान की मेहनत साफ दिखती है। हॉलीवुड के मशहूर मेकअपआर्टिस्ट ग्रेग कैनम के कमाल के साथ खुद शाहरुख ने जिस तरह अपनी चाल-ढाल और लहजा बदला है, वो फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष है। कई बार वाकई लगता है कि ये दो अलग इंसान हैं। शाहरुख खान को बोलते हुए सुनना और उनके निराले अंदाज को देखना हिंदी फिल्मों के दर्शकों को बहुत पसंद है। 'फैन' में शाहरुख खान पूरे फॉर्म में हैं और किरदार के मनोभावों को बखूबी निभाते हैं। शाह रुख खान की प्रचलित छवि में में उनका अक्खड़पन शामिल है। निर्देशक मनीष शर्मा ने उसे भी उभारा है।
कहानी में ट्विस्ट
4 of 6
शाहरुख खान
कहानी में ट्विस्ट
रब ने बना दी जोड़ी के बाद की आधा दर्जन से ज्यादा चलताऊ फिल्मों के बाद ये शाहरुख की एक दमदार फिल्म है। एक फैन के इर्द-गिर्द घूमती यह कहानी ट्विस्ट तब लेती है जब गौरव अपने हक को जताने की कोशिश करने में अपनी लक्ष्मण रेखा यानि लिमिट क्रॉस कर देता है। जब एक फैन अपना हक जबर्दस्ती जताए तो सुपरस्टार क्या करता है और क्या कर सकता है, यही फैन का प्लॉट है।
विज्ञापन
गौरव और आर्यन के भिड़ंत के वो शानदार दृश्य
5 of 6
शाहरुख खान
गौरव और आर्यन के भिड़ंत के वो शानदार दृश्य
गौरव चान्दना और शाह रुख खान की मुलाकात और भिड़ंत के सारे दृश्य मजेदार हैं। उन्हें आकर्षक लोकेशन पर शूट भी किया गया है।
बिना हीरोइन के शाहरुख
अपनी ज्यादातर फिल्मों में राज और राहुल का रोल निभाने वाले रोमांटिक शहरुख के लिए बिना किसी हीरोइन और रोमांस के फिल्म में दिखेंगे, ऐसा किसी को उम्मीद नहीं थी। फिल्म में कुछ हिस्सों में विदेशी सुंदरी वेलुशा डिसूजा दिखती जरूर हैं, पर उनके साथ शाहरुख का रोमांस नहीं है।