फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं इन 5 फ्लॉप एक्टर्स की सुंदर बेटियां, फिल्मों में एंट्री कर दे सकती हैं हिट एक्ट्रेसेज को मात

Sat, 02 Feb 2019 03:34 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bollywood
फिल्म जगत में अब स्टारकिड्स का दौर चल चुका है। 90 के दशक के अभिनेत्री और अभिनेता अब फिल्मों में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में कई फिल्म अभिनेताओं के बच्चे बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए कतार में खड़े हैं। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड के उन 5 अभिनेताओं की बेटियों को जो कभी-भी बॉलीवुड में दस्तक दे सकती हैं...
विज्ञापन

2 of 6
bollywood
80 और 90 के दशक के मशहूर अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली तो बॉलीवुड में डेब्यू कर ही चुके हैं। लेकिन अब बारी हैं उनकी बेटी साना पंचोली की। बता दें कि सूरज ने फिल्म 'हीरो' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था लेकिन वह कुछ कमाल नहीं कर सके। वहीं, अब आदित्य की बेटी बॉलीवुड में एंट्री कर अपने पिता का नाम जरूर रोशन कर सकती हैं। लेकिन अभी ऐसी कोई खबर नहीं है कि कब साना फिल्मों में नजर आएंगी। 
विज्ञापन

3 of 6
ananya pandey with family
इस लिस्ट में मशहूर कॉमेडी अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे का भी नाम आता है। यह तय है कि अनन्या जल्द ही फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह टाइगर श्रॉफ के अपोजिट होंगी। अनन्या लाइमलाइट में अक्सर बनी रहती हैं। उन्हें ज्यादार स्टार पार्टी में देखा जाता है।

4 of 6
bollywood
सुपरहिट अभिनेता गोविंदा की बेटी और बेटा दोनों ही फिल्म जगत में उतरने की तैयारी में हैं। बात करें गोविंदा की बेटी टीना की तो वह एक्टिंग में रूचि रखती हैं और खूबसूरती में किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं। हालांकि टीना लाइमलाइट से दूर रहती हैं लेकिन फिल्मों में आने के लिए वह खुद को तैयार करने में लगी हुई हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
bollywood
इस कड़ी में फ्लॉप अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर का नाम भी शामिल है। शनाया दिखने में किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं। उन्होंने अक्सर स्टार पार्टी और इवेंट में देखा जाता रहा है। वह अभिनेता अनिल कपूर की भतीजी हैं। शनाया को लेकर भी अटकलें लगाई जाती रही हैं कि वह जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bollywood
आखिर में बात करेंगे मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती की। दिशानी को मिथुन ने गोद लिया था। दिशानी भी एक्टिंग में दिलचस्पी रखती हैं और उन्हें भी बहुत जल्द बॉलीवुड में देखा जाएगा। बता दें कि मिथुन के बेटे मिमोह पहले ही फिल्म जगत में एंट्री कर चुके हैं लेकिन फ्लॉप होने के चलते उन्होंने इससे किनारा कर लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें