फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 विवादों को झेलने के बाद ही रिलीज को तैयार हुई 'केदारनाथ'

Fri, 07 Dec 2018 08:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kedarnath - फोटो : file photo
अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अपनी आने वाली फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली वाली हैं। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ यह फिल्म रिलीज होने को तैयार है। साल 2013 में केदारनाथ की आपदा पर बनी इस फिल्म को रिलीज से पहले कई विवादों का सामना करना पड़ा है।  निर्माता-डायरेक्टर के बीच विवाद से लेकर फिल्म केदारनाथ को लव जेहाद तक, फिल्म को कई बार विवाद झेलना पड़ा है। रिलीज से पहले जानते फिल्म केदारनाथ से जुड़े पांच विवाद।
विज्ञापन

2 of 6
kedarnath - फोटो : social media
1. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर निर्माता और निर्देशक के बीच विवाद
पिछले साल दिसंबर को फिल्म केदारनाथ की रिलीज डेट को लेकर निर्देशक अभिषेक कपूर और निर्माता प्रेरणा अरोड़ा के बीच आपसी बहस हुई थी। उस दौरान प्रेरणा अरोड़ा ने इस फिल्म को जल्द रिलीज करने की बात कही थी, लेकिन अभिषेक कपूर ने इसको अगले साल दिसंबर में यानी अब रिलीज करने की बात कही थी। उस समय निर्माता और निर्देशक दोनों को केदारनाथ की तारीख को लेकर काफी विवाद झेलना पड़ा था। 
विज्ञापन

3 of 6
kedarnath
2. शूटिंग देर से शुरू करने पर निर्माता और निर्देशक के बीच विवाद
फिल्म केदारनाथ की शूटिंग देर से शुरू करने पर निर्माता प्रेरणा अरोड़ा और निर्देशक अभिषेक कपूर के बीच विवाद हुआ था। प्रेरणा अरोड़ा की कंपनी क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट ने आरोप लगाया था कि निर्देशक अभिषेक कपूर के प्रोडक्शन हाउस GITS ने फिल्म की शूटिंग को समय से शुरू नहीं किया। क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट ने बताया कहा कि GITS ने अपना काम सही और समय से नहीं किया। बताया जा रहा है कि GITS की वजह से फिल्म को शुरू से ही नुकसान झेलना पड़ा है। 

4 of 6
Kedarnath - फोटो : social media
3. निर्माता और निर्देशक के पर 16 करोड़ रुपए का धोखाधड़ी का आरोप
तीसरा विवाद भी निर्माता और निर्देशक से जुड़ा है। निर्माता प्रेरणा अरोड़ा और निर्देशक अभिषेक कपूर पर पद्मा फिल्म्स के अनिल गुप्ता ने 16 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाए थे। अनिल गुप्ता ने कहा था कि क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट और अभिषेक कपूर ने उनके साथ 16 करोड़ की धोखाधड़ी की है। इस मामले में अनिल गुप्ता ने निर्माता प्रेरणा अरोड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। वहीं प्रेरणा अरोड़ा की कंपनी क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट ने अनिल गुप्ता के आरोपों को गलत बताया था।
 
विज्ञापन

5 of 6
kedarnath - फोटो : file photo
4. लव जेहाद से जुड़ा विवाद
जब फिल्म केदारनाथ का टीजर रिलीज हुआ तो केदारनाथ मंदिर के पुजारियों ने इस पर अपनी आपत्ति जताई थी। मंदिर के पुजारियों की संस्था केदार सभा के चेयरमैन विनोद शुक्ला ने कहा कि "यदि फिल्म बैन नहीं हुई तो हम आंदोलन कर देंगे, क्योंकि हमें बताया गया है कि यह लव जिहाद को बढ़ावा देती है और इससे हिंदू भावनाएं आहत होती हैं।" गौरतलब है कि फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान के बोल्ड सीन को लेकर पुजारियों की आपत्ति थी। इसके बाद CBFC ने इस फिल्म को 2 सीन कट कर के हरी झंड़ी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kedarnath - फोटो : instagram
5. हिंदू भावना को आहत करने पर उत्तराखंड -गुजरात हाईकोर्ट में याचिका 
फिल्म केदारनाथ के निर्देशक अभिषेक कपूर के खिलाफ हिंदुओं की भावना आहत करने पर उत्तराखंड हाईकोर्ट याचिका दायर की गई। अभिषेक कपूर के खिलाफ स्वामी दर्शन भारती ने याचिका दायर कराई है। उनका मानना है यह फिल्म हिंदुओं के पवित्र धाम पर एक ''धब्बा'' है।
इसके अलावा उन्होंने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि फिल्म में भगवान केदारनाथ का अपमान किया गया है। इस मामले में गुजरात HC में भी फिल्म पर बैन की मांग करते हुए अर्जी दायर की गई थी, लेकिन दोनों राज्यों की कोर्ट ने इन याचिकाओं को खारिज किया है। साथ ही बैन नहीं लगाने का फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें