फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी हो गईं बॉलीवुड की ये 5 चाइल्ड एक्ट्रेस, अजय देवगन के ऑनस्क्रीन बेटा-बेटी बने इन 2 ने कर ली शादी

Mon, 06 Aug 2018 09:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Ajay Devgan
बॉलीवुड में अब स्टारकिड्स का जमाना आ गया है। ऐसे में वो चाइल्ड स्टार्स भी बड़े हो गए है जो 90 के दशक में फिल्मों में बच्चे का रोल किया करते थे। लेकिन यहां बात करेंगे उन पांच चाइल्ड एक्ट्रेस की जो बड़ी होकर किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लग रही हैं।
विज्ञापन

पूजा रूपारेल

2 of 6
Bollywood
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में एक्ट्रेस काजोल की छोटी बहन का किरदार करने वाली एक्ट्रेस पूजा रुपारेल आज किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। पूजा ने इसके अलावा कई फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन

झनक शुक्ला

3 of 6
Bollywood
अगर आपने साल 2003 में आई फिल्म 'कल हो ना हो' देखी होगी तो आपकी नजर इस क्यूट सी लड़की पर जरूर पड़ी होगी। इस चाइल्ड एक्ट्रेस का नाम झनक शुक्ला है। फिल्म में झनक ने प्रीति जिंटा की छोटी बहन का किरदार निभाया था।

आयशा कपूर

4 of 6
Bollywood
चाइल्ड एक्ट्रेस आयशा कपूर को आप फिल्म 'ब्लैक' से जानते हैं। फिल्म में आयशा की एक्टिंग ने दर्शकों की आंखें नम कर दी थी। फिल्म में उन्होंने अमिताभ बच्चन संग काम किया था। वह उस वक्त 11 साल की  थी। बता दें कि अब वह 22 साल की हैं और किसी एक्ट्रेस से कम नहीं दिखती हैं। 
विज्ञापन

सना सईद

5 of 6
Bollywood
फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' कि अंजली तो आपको याद ही होगी। क्योंकि फिल्म में अंजली का किरदार बेहद अहम था। बता दें कि फिल्म में शाहरुख खान की बेटी अंजली का किरदार निभाने वाली इस चाइल्ड एक्ट्रेस का नाम सना सईद और वह साल 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में देखी जा चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इशिता दत्ता

6 of 6
Bollywood
आखिर में बात करेंगे अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' की जिसमें एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने उनकी बेटी अंजू का किरदार निभाया था। फिल्म में वह काफी सटीक रोल में नजर आई थीं। बता दें कि उन्होंने एक्टर वत्सल सेठ से शादी कर ली है। शायद ही आपको याद हो कि फिल्म 'टार्जन दा वंडर कार' में वत्सल सेठ ने अजय देवगन के बेटे का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें