फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम को जरूर सुनने चाहिए ये 5 गाने, हार का गम होगा कम

Wed, 10 Jul 2019 09:39 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारत को 18 रन से हराकर न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में पहुंच गई है। ऐसे में पूरे देश का एक विश्वकप 2019 जीतने का सपना टूट गया है। हालांकि भारतीय क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर भारतीय टीम को सपोर्ट कर रहे हैं और उनकी पारी और जीत की कोशिश के लिए उनकी सराहना भी कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स काफी उदास हैं और पोस्ट के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं लेकिन इसके बाद भी टीम इंडिया का सपोर्ट करते हुए अगले विश्वकप को जीतने की बात कर रहे हैं। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं ऐसे पांच गाने जो आपको इस सदमे से बाहर निकलने के साथ ही मोटिवेट कर देंगे।
विज्ञापन

वो सिकन्दर ही दोस्तों कहलाता है
फिल्म 'जो जीता वो सिकंदर' का गाना 'वो सिकन्दर ही दोस्तों कहलाता है' काफी अच्छा और पॉजिटिव सॉन्ग है। गाना मैसेज देता है कि हारी बाजी जिसे जीतना आता है वो ही सिकंदर है। ऐसे में हर ये बाजी हार गए तो क्या अगली बाजी में जीत जरूर हासिल होगी। शाहरुख खान ने भी फिल्म बाजीगर में कहा है- हार कर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं।
विज्ञापन

जिंदगी हर कदम एक नई जंग है
फिल्म मेरी जंग का गाना 'जिंदगी हर कदम एक नई जंग है' का गाना भी मैसेज देता है कि जिंदगी में कुछ भी आसान नहीं। ऐसे में हर बार हमें एक नई जंग लड़ना है। जिसमें कभी हार मिलेगी तो कभी जीत। जीत गए तो घमंड नहीं करना और हार गए तो कोशिश बंद नहीं करना।

चले चलो
आमिर खान स्टारर फिल्म लगान का गाना 'चले चलो' भी एक उम्दा गाना है। जो बताता है कि रुकना नहीं है। गाने की शुरुआत ही होती है- 'बार बार हां, बोलो यार हां, अपनी जीत हो उनकी हार हां..।' जीत का जज्बा जगाता है यह गाना।
विज्ञापन

गेट रेडी टू फाइट अगेन
फिल्म बाघी 2 का गाना 'गेट रेडी टू फाइट अगेन' भी कमाल की एनर्जी देता है। गाने के लिरिक्स कहते हैं कि एक बार फिर उठ और जीत के लिए लड़। इस जज्बे की ही भारतीय टीम सहित टीम के फैंस को जरुरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर हर मैदान फतेह
फिल्म संजू का गाना कर हर मैदान फतेह एक शानदार गाना है। गाना काफी मोटिवेट करता है, और जिंदगी के लिए सबक देता है कि हर मैदान में फतेह हासिल करनी है। गाने के बोल कहते हैं - 'तेरी कोशिशें तब ही कामयाब होंगी, जब तेरी जिद में आग होगी..'। ऐसे में एक बार फिर नए जोश और जुनून के साथ आगे बढ़ने की जरुरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें