फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों में उठ चुका है कास्टिंग काउच का मुद्दा, संबंध बनाकर ही बनते हैं काम

Thu, 26 Apr 2018 07:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पिछले कुछ समय से कास्टिंग काउच का मुद्दा इतना गरमा गया है कि बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ही नहीं संसद तक इसकी गूंज पहुंच चुकी है। किसी ने कास्टिंग काउच के खिलाफ सड़क पर टॉपलेस प्रदर्शन किया तो किसी ने ट्विटर पर अपनी आवाज बुलंद की। कोरियोग्राफर सरोज ख़ान के बयान के बाद कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने भी इसपर अपनी राय जाहिर की। इससे पहले भी कंगना रनौत जैसी सफल एक्ट्रेस इस मुद्दे के उठा चुकी हैं। जिस बॉलीवुड पर कास्टिंग काउच का इल्जाम लगता आया है उसी बॉलीवुड में इस मुद्दे को उठाते हुए फिल्में भी बनी हैं। आज हम आपको 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कास्टिंग काउच पर बनी थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Kangana Ranaut
फैशन
फैशन में मधुर भंडारकर ने फैशन जगत में फैले कास्टिंग काउच को काफी करीब से दिखाने की कोशिश की थी। जिसमें वह सफल भी रहे थे। कंपीटिशन, ड्रामा, इमोशन, धोखा और कामयाबी को काफी रोमांचक ढंग से हमारे सामने पेश किया गया था। 2008 में रिलीज हुई ये ऐसी फिल्म थी जिसने मॉडलिंग के दुनिया के काले सच को पूरी दुनिया के सामने ला कर रख दिया था। फिल्म में मुख्य भूमिका में प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं वहीं कंगना रनौत और मुग्धा गोडसे ने साइड रोल्स में बाजी मारी थी। 
 
विज्ञापन

3 of 6
fd
हीरोइन
मधुर भंडारकर ने अपनी 'फैशन' फिल्म की ही तरह 'हीरोइन' फिल्म को भी एक लड़की के एक्ट्रेस बनने और उसे बरकरार रखने पर फोकस किया था। ग्लैमर के तड़के और फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाइयों को दिखाने का भरपूर प्रयास किया गया।

4 of 6
कैलेंडर गर्ल
चांदनी बार ,पेज 3 फैशन, हीरोइन जैसी फ़िल्में देने वाले निर्देशक मधुर भंडारकर ने फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' में भी कास्टिंग काउच को दिखाने का प्रयास किया। फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' पांच ऐसी मॉडलों की कहानी है जो कि अलग-अलग शहरों से आयी हैं और बिकनी टैलेंट हंट में एक साथ मिलती है और तब शुरू होती है कहानी सफलता पाने की।
विज्ञापन

5 of 6
कॉरपोरेट
फिल्म कॉरपोरेट में मुख्य किरदार बिपाशा बसु ने निभाया था। 2006 में आई इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे कॉरपोरेट जगत में कैसे एक दूसरे का यूज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
inkaar
इंकार
अर्जुन रामपाल और चित्रांगदा सिंह की फिल्म 'इंकार' में भी यौन शोषण का मुद्दा उठाया गया था। सुधीर मिश्रा ने इस फिल्म के लिए अच्छा विषय चुना था, जो बताता था कि यौन शोषण की सीमा कहां से शुरू होती है और कहां खत्म। फ़िल्म ऐसे सवाल उठाती हुई नजर आई, जिसके बारे में आप गहराई तक सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें