फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं बॉलीवुड के 5 खतरनाक साइको विलेन, अमरीश पुरी से कम नहीं है इस खलनायक की आंखों का खौफ

Tue, 31 Jul 2018 01:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood
बॉलीवुड फिल्मों में शुरुआती दौर से ही विलेन का किरदार देखने को मिला है। साथ ही कई फिल्मों में विलेन के किरदार को डरावना और खूंखार दिखाने के लिए समय-समय पर एक्सपेरिमेंट भी किए गए हैं। ऐसे में बात करेंगे उन 5 साइको विलेन के किरदार की जिन्हें सोचकर भी मन में डर पैदा हो जाए...
विज्ञापन

2 of 6
Bollywood
फिल्म मकड़ी ने अपनी रिलीजिंग से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर ली थी। फिल्म में चुड़ैल का किरदार दिखाया गया था जिसे देखकर सिनेमाहॉल में बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी सहम गए थे। बता दें कि फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

3 of 6
Bollywood
एक्टर आशुतोष राणा की एक्टिंग तो पहले से ही तारीफे काबिल है। लेकिन जब वह अपने खलनायकी वाले रूप में फिल्मों में नजर आते हैं तो अलग ही नजारा होता है। बात करेंगे अक्षय कुमार की फिल्म संघर्ष की जिसमें उन्होंने लज्जा शंकर का बहुत ही भयंकर किरदार किया था। आशुतोष राणा को साइको विलेन के नाम भी पहचाना जाता है। आशुतोष की आंखों को देख कोई भी आसानी से डर जाएगा।

4 of 6
Bollywood
एक्टर प्रशांत नारायण का फिल्म मर्डर 2 में धीरज पांडे का किरदार बेहद डरावना और खूंखार था। फिल्म में वह लड़कियों का बड़ी बेरहमी से कत्लेआम करते थे। इसके बाद उन्हें फिल्म रॉकी हैंडसम में भी इस तरह का डरावना किरदार निभाते हुए देखा गया था। 
विज्ञापन

5 of 6
Bollywood
एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड में यहां तक का सफर अपने दमदार अभिनय के बल पर किया है। वैसे तो नवाज का हर फिल्म में खलनायकी का किरदार बड़ा ही खतरनाक होता है लेकिन फिल्म 'रमन राघव' में उन्होंने अपनी साइको खलनायकी की अलग मिसाल दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bollywood
आखिर में बात करेंगे फिल्म त्रिमूर्ति में खोखा सिंह के विलेन के किरदार की। फिल्म में जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर और शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। खोखा सिंह के किरदार को लोगों ने खूब सराहा था। फिल्म में उनके इस भयंकर किरदार को लोग आज भी याद रखते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें