फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोगेसी से ऐसा है बॉलीवुड कनेक्शन, सनी लियोन से पहले शाहरुख के घर भी गूंजी हैं किलकारियां

Mon, 05 Mar 2018 03:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड में कई सेलिब्रिटीज सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं जिसके बाद इन स्टार्स के घरों में किलकारियां गूंज उठीं। इनमें से तो कुछ ऐसे सेलेब्रिटीज हैं जो कि अविवाहित हैं। सबसे पहले हम आपको बताने जा रहे हैं सनी लियोन के बारे में। दरअसल, सनी लियोन ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वो एक बार फिर मां बनीं हैं। उन्होंने सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों को गोद लिया है। सनी के दोनों बेटों के नाम नोआह और अशर हैं। ऐसा कर सनी और उनके पति डेनियल ने सभी को एक बार फिर चौंका दिया है। सनी ने ट्विटर पर अपने पति डेनियल वेबर और अपने तीनों बच्चों के साथ एक तस्वीर साझा की है। सनी ने इससे पहले भी एक बच्ची निशा को गोद लिया था।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान और अबराम
बॉलीवुड की स्टार किड की लिस्ट में अबराम का नाम सबसे ऊपर है। बता दें कि अबराम शाहरुख खान के तीसरे बच्चे हैं। अबराम का जन्म सरोगेसी के जरिए जून 2013 में हुआ था।
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान, किरण के साथ आजाद
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और किरण राव 2011 में सरोगेसी के जरिए माता-पिता बनें। मुंबई के एक अस्पताल में उनके बेटे आजाद का जन्म आईवीएफ तकनीक के जरिए ‘सरोगेट मदर’ की कोख से हुआ। 

4 of 5
तुषार कपूर और लक्ष्य
एक्टर तुषार कपूर अविवाहित होते हुए जून 2016 में सरोगेसी से अपने बेटे लक्ष्य के होने की घोषणा की थी हालांकि उसके बाद काफी विवाद भी हुआ और केन्द्र सरकार ने इन्फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के तहत सरोगेसी को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण जौहर
करण जौहर सरोगेसी के जरिए 7 फरवरी 2017 को पिता बने। जुड़वां बच्चों में एक बेटा यश है और दूसरी बेटी का नाम रूही है। करण आए दिन सोशल मीडिया पर बच्चों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें