पहले प्यार की बात ही कुछ और होती है। पहला प्यार जिंदगी में सभी के लिए मायने रखता है और इसकी याद उम्र भर ताजा रहती है। बेशक प्यार का ये रिश्ता शादी तक न पहुंचे पाए लेकिन कई मायनों में ये अहसास खास होता है। आज हम बात करेंगे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के पहले प्यार की। जानिए, कौन था आलिया, आमिर सहित इन सेलेब्स का पहला प्यार...
विज्ञापन
2 of 5
अर्पिता, अर्जुन
अर्जुन कपूर
साल 2014 में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने कहा था कि सलमान खान की बहन अर्पिता के साथ वो अपने जीवन में सबसे पहली बार किसी रिलेशनशिप में थे। अर्पिता उनका पहला और सच्चा प्यार थीं।
विज्ञापन
3 of 5
हर्षिता भट्ट, शाहिद कपूर
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर और करीना कपूर के प्यार की चर्चाएं तो आपने खूब सुनी होगी लेकिन हम आपको बता दें शाहिद का पहला प्यार करीना नहीं बल्कि कोई और थी। शुरुआती दौर में शाहिद ने एक म्यूजिक वीडियो 'आंखों में तेरा ही चेहरा' में काम किया था। इस गाने की शूटिंग के दौरान शाहिद, हर्षिता भट्ट को अपना दिल दे बैठे थे।
4 of 5
आमिर खान
आमिर खान
आमिर खान को पहला प्यार 10 साल की उम्र में ही हो गया था। आमिर ने बताया था 'मेरे टेनिस कोचिंग में एक लड़की थी उसको देखकर मैं दंग रह गया था। मैं दिन रात उसी लड़की के बारे में सोचता था। मैं सच में किसी और ही दुनिया में था। हालांकि मेरी हिम्मत नहीं हुई उसे कुछ बोलने की क्योंकि मैं काफी छोटा था। वह भी मेरी उम्र की ही थी लेकिन बहुत खूबसूरत थी। 10 साल की उम्र में मुझे ऐसा प्यार हुआ जो कभी पूरा नहीं हो पाया।'
इन दिनों बॉलीवुड के क्यूट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिश्तों की चर्चा है लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले आलिया का दिल अली दादरकर के लिए धड़कता था।