फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की इन 5 एक्ट्रेस के पास नहीं भारतीय नागरिकता, ये अभिनेत्री मानती है खुद को विश्व का नागरिक

Mon, 30 Jul 2018 05:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
katrina kaif
बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं जो भारतीय नहीं हैं लेकिन फिर भी भारतीय दर्शकों के मन में उनकी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए प्यार उमड़ा हुआ है। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड की उन 5 एक्ट्रेस की जिनकी नागरिकता भारत की नहीं है...
विज्ञापन

2 of 6
कटरीना कैफ
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ की। कटरीना कैफ का असली नाम कटरीना टॉरकूटो है। वह 16 जुलाई 1983 को हांगकांग में पैदा हुईं। बॉलीवुड में कटरीना की गिनती आज जानी-मानी अभिनेत्रियों में होती हैं। बता दें कि कटरीना हांगकांग में पैदा हुई हैं लेकिन उनकी नागरिकता ब्रिटेन की है। कटरीना ने बॉलीवुड फिल्म बूम (2003) से फिल्मों का सफर शुरू किया था।
विज्ञापन

3 of 6
नरगिस फाखरी
बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी 20 अक्टूबर 1979 को अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में पैदा हुईं। नरगिस एक अमेरिकन मॉडल और एक्ट्रेस से हैं जो बॉलीवुड में हाथ आजमा रही हैं। लेकिन नरगिस को बॉलीवुड में कुछ ज्यादा मिला नहीं। 2011 में आई फिल्म रॉकस्टार से उन्होंने फिल्मों का सफर शुरू किया। बता दें कि वह भी भारत की नहीं हैं और उनकी नागरिकता पाकिस्तानी-चेक और अमेरिकन का मिक्सअप है। लेकिन वह खुद का ग्लोबन सिटीजनशिप का मानती हैं।

4 of 6
Jacqueline Fernandez
जैकलीन फर्नांडिस एक श्रीलंकाई एक्ट्रेस हैं और 11 अगस्त 1985 को मनामा में पैदा हुईं थी। जैकलीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2009 में आई फिल्म 'अलादीन' से की थी। फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद वह फिल्म 'मर्डर 2' में इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं। बता दें कि उनकी सिटीजनशिप श्रीलंका की है।
विज्ञापन

5 of 6
सनी लियोनी
आखिर में बात करेंगे कनाडा के सर्निया में पैदा हुईं बॉलीवुड की 'बेबी डॉल' सनी लियोनी बॉलीवुड में आज अलग पहचान रखती हैं। उनका जन्म 13 मई 1981 को हुआ था। वह एक इंडियन-अमेरिकन एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उनका असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। बता दें कि सनी शादी शुदा हैं और एक पोर्नस्टार भी रह चुकी हैं। लेकिन उनकी नागरिकता कनाडाई-अमेरिकन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Elli Avram - फोटो : Dabboo Ratnani
एली अवराम एक स्वीडिश एक्ट्रेस हैं और बॉलीवुड में भी हाथ आजमा रही हैं। वह टीवी प्रंजेटर और होस्ट का काम भी करती हैं। वह बॉलीवुड फिल्मों में आइटम नंबर करती नजर आई हैं। बता दें कि उनकी नागरिकता स्वीडन की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें