फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के रोल में सॉलिड लगते हैं ये 6 एक्टर्स, आखिरी वाले की आवाज से ही कांप जाता है विलेन

Thu, 07 Jun 2018 07:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Salman khan
बॉलीवुड में एक्टर्स को कब कौनसा किरदार निभाने को मिल जाए कोई नहीं जानता। ये सारी चींजे फिल्म डायरेक्टर पर निर्भर करती हैं। एक्टर्स को कभी घरेलू रोल तो कभी गैंगस्टर तो कभी पुलिस का रोल करना पड़ जाता है। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड के उन 6 एक्टर्स की जो पुलिस के रोल में सबसे ज्यादा फिट बैठते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

अक्षय कुमार

2 of 7
Akshay Kumar

इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे एक्टर अक्षय कुमार की। अक्षय कुमार को कई फिल्मों में पुलिस के किरदार में देखा गया है। इसमें फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, मिस्टर बॉन्ड, अशांत, इंसाफ, आन और राउडी राठौर जैसी फिल्मों में पुलिस के किरदार में नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन

अजय देवगन

3 of 7
Ajay Devgan
बॉलीवुड के एक्शन एक्टर अजय देवगन भी फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आए हैं। बात करें उनके पुलिस वाले रोल की तो उन्होंने फिल्म नाजायज, इंसान, गंगाजल,आरक्षण और सिंघम जैसी फिल्मों में पुलिस के बखूबी किरदार निभाए हैं। अजय को अब बॉलीवुड का सिंघम कहा जाता है। 

सलमान खान

4 of 7
Salman khan
सलमान खान ने तो बॉलीवुड में पुलिस के किरदार को बदलकर ही रख डाला। बता दें कि सलमान खान ने कई फिल्मों में जैसे औजार, पत्थर के फूल, गर्व और वॉन्टेड में पुलिस का किरदार निभाया लेकिन सुपरहिट फिल्म दबंग में उनके पुलिस वाले किरदार ने उन्हें खूब शोहरत हासिल करवाई। फिल्म दबंग के दोनों पार्ट में सलमान का पुलिस वाला एटिट्यूड बहुत ही जबरदस्त दिखाया गया है।
विज्ञापन

संजय दत्त

5 of 7
Sanjay Dutt
बॉलीवुड के दमदार एक्टर्स में शामिल संजय दत्त ने भी कई फिल्मों में पुलिस के किरदार निभाए हैं। उन्हें फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला,पुलिसगिरी,थानेदार, और कुरुक्षेत्र में पुलिस के रोल में देखा गया है। 
विज्ञापन

आमिर खान

6 of 7
Aamir khan
पुलिस के किरदार निभाने वालों में एक्टर आमिर खान का भी नाम आता है। उन्होंने सबसे पहले फिल्म बाजी में पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्हें फिल्म सरफरोश में पुलिस के रोल में देखा गया था। इसके 13 साल बाद आमिर खान एक बार फिर पुलिस वाले बने। दरअसल, एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म तलाश में उन्हें पुलिस के रोल में देखा गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

सनी देओल

7 of 7
Sunny Deol
आखिर में बात करेंगे सॉलिड एक्टर सनी देओल की। सनी का फिल्मी करियर बेहद हिट रहा है। फिल्मों में सनी हर किरदार में बहुत ही फिट बैठे हैं। बात करें उनके पुलिस वाले किरदार की तो उन्हें भी कई फिल्मों में पुलिस के किरदार में देखा गया है। बता दें कि सनी ने विश्वात्मा, इंडियन, चैंपियन और यतीम जैसी फिल्मों मे पुलिस के किरदार निभाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें