फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग पर घायल हुए थे ये 5 बॉलीवुड स्टार, एक के हाल ही में लगे 13 टांके

Sun, 21 Apr 2019 09:13 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड - फोटो : social media
बॉलीवुड में शुरुआती दौर से ही स्टार्स के शूट पर फाइटिंग सीन, स्टंट और एक्शन करने के चलते घायल होने का सिलसिला आज भी जारी है। पुराने एक्टर्स की बात करे तो इसमें अमिताभ बच्चन का नाम सबसे पहले जहन में आता है जब वह फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान एक फाइटिंग सीन में घायल हो गए थे..ऐसे में नये दौर में बात करेंगे उन 5 बॉलीवुड स्टार्स की जो शूटिंग के दौरान बड़े हादसे का शिकार हुए...
विज्ञापन

2 of 7
बॉलीवुड - फोटो : file
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे 'किंग खान' शाहरुख खान की। साल 2010 में आई फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में उन्हें गेस्ट रोल में देखा गया था। लेकिन एक सीन के दौरान उन्हें कंधे में गहरी चोट लगी और आज भी उनके कंधे का दर्द उन्हें परेशान करता है।
विज्ञापन

3 of 7
बॉलीवुड - फोटो : Twitter
इस कड़ी में 'दबंग खान' सलमान खान भी नाम आता है। बात कर रहे हैं फिल्म 'वॉन्टेड' की जिसमें एक स्टंट सीन के दौरान सलमान खान घायल हो गये थे। लेकिन उनके ठीक होने के बाद ही फिल्म की शूटिंग को दोबारा शुरू किया गया था। बता दें कि ये फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। 

4 of 7
hrithik roshan and priyanka
बॉलीवुड के 'सुपरहीरो' ऋतिक रोशन फिल्म इंडस्ट्री में मेहनती एक्टर्स में से एक हैं। बता दें कि साल 2012 में आई फिल्म 'अग्निपथ' में उन्हें कई खतरनाक स्टंट सीन करने पड़े जिसके दौरान उन्हें काफी चोटें आई थीं। 
विज्ञापन

5 of 7
Rowdy Rathore
वहीं, साल 2012 में आई हिट फिल्म 'राउडी राठौर' में अक्षय कुमार को एक खतरनाक सीन करने का अंजाम भुगतना पड़ा था। इस सीन में उनके कंधे में गहरी चोट आई जिसके चलते खिलाड़ी कुमार को शूटिंग रोकनी पड़ी। फिल्म को एक्टर और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया था।
विज्ञापन

6 of 7
ranveer singh
अगर एक्टर रणवीर सिंह को फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरस्टार कहें तो कोई गलत नहीं होगा। क्योंकि 9 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने वो स्टारडम पा लिया है जिसके लिए तीनों खान को 10 साल से ज्यादा का समय लग गया। लेकिन आपको बता दें कि रणवीर सिंह किसी फाइट सीन और स्टंट करने के चलते नहीं बल्कि डांस शूट करते-करते प्लेटफॉर्म से गिरकर घायल हुए थे। ऐसे में इनके चेहरे पर चोट के निशान आए। ये हादसा उनके साथ फिल्म 'गुंडे' में हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Vicky Kaushal
हाल ही में विक्की कौशल ने अपकमिंग हॉरर फिल्म की शूटिंग शुरू ही की थी कि वो हादसे के शिकार हो गए। विक्की गुजरात में थे और भानु प्रताप सिंह की अनटाइटल्ड हॉरर फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तभी एक दरवाजा उन पर आ गिरा। हादसे में विक्की कौशल के जबड़े में चोट आई है। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि जबड़े में फ्रैक्चर हुआ है। विक्की को 13 टांके लगे हैं और फिलहाल उनकी हालत पहले से बेहतर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें