फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 बॉलीवुड स्टार्स ने करवाया था बेटों का डेब्यू, जानिए कौन हिट कौन फ्लॉप

Sat, 20 Apr 2019 05:04 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड - फोटो : social media
भाई-भतीजावाद हर क्षेत्र में देखने को मिलता है चाहे उसमें राजनीति, खेल हो या फिर फिल्म इंडस्ट्री। हर शख्स अपने परिवार के सदस्यों को आगे बढ़ाने की जुगत में लगा हुआ है। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड के उन 5 स्टार्स की जिन्हें उनके पिता ने ही बॉलीवुड में मौका देकर रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था लेकिन इनमें कुछ ऐसे भी हैं जिनका करियर में गर्दिश में चला गया। 
विज्ञापन

2 of 6
बॉलीवुड - फोटो : file
बात करेंगे बॉलीवुड की कपूर फैमिली की। कपूर फैमिली में सबसे पहले पृथ्वी राज कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उसके बाद उनके बड़े बेटे राज कपूर और फिर राज कपूर ने अपने छोटे बेटे ऋषि कपूर को फिल्म बॉबी से बतौर एक्टर बॉलीवुड में लॉन्च किया था। फिल्म बॉबी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म के गाने आज भी लोगों की जुबां पर रटे हुए हैं, लेकिन इससे पहले ऋषि कपूर को फिल्म मेरा नाम जोकर में भी देखा गया था। 
विज्ञापन

3 of 6
sanjay dutt and sunil dutt - फोटो : file
बात करेंगे बॉलीवुड के 'बाबा' यानी कि संजय दत्त की। संजय ने फिल्म 'रॉकी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बता दें कि उनके पिता सुनील दत्त ने यह फिल्म डायरेक्ट की थी जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद संजय दत्त ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज भी उनके गिनती बड़े स्टार्स में होती है।
 

4 of 6
फरदीन खान
साल 1998 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर फरदीन खान को भी उनके पिता एक्टर फिरोज खान ने ही फिल्म 'प्रेम अग्न' से लॉन्च किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। इसके बाद फरदीन की कोई फिल्म ज्यादा हिट साबित नहीं हुई। ऐसे में फरदीन खान ने अभिनय की दुनिया से किनारा करना ही ठीक समझा। 
विज्ञापन

5 of 6
बॉलीवुड - फोटो : file
इस कड़ी में बात करेंगे बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन की भी। साल 2000 में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर ऋतिक को उनके एक्टर और डायरेक्टर पापा राकेश रोशन ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बड़ा ब्रेक दिया था। फिल्म दुनियाभर में हिट साबित हुई थी। इस फिल्म से ऋतिक रोशन रातोंरात वर्ल्डवाइड स्टार बन गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बॉलीवुड - फोटो : file
ऋतिक के बाद बात करेंगे उनके ही हमशक्ल एक्टर हरमन बवेजा की, जिन्होंने फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में उनके साथ हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थीं। बता दें कि हरमन के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर पिता ने ही इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। हरमन ने छह से सात फिल्मे ही की जिसमें से एक भी फिल्म  हिट साबित नहीं हुई। इसके बाद उन्हें फिर कभी किसी फिल्म में नहीं देखा गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें