फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो इसलिए फ्लॉप हो रहीं बड़े बजट की फिल्में, ये रहे 5 मुख्य कारण

Wed, 24 Apr 2019 10:01 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड - फोटो : social media

बीते कुछ सालों से बॉलीवुड में बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस औंधे मुंह गिर रही हैं। इसके विपरीत कम पैसों में तैयार की गई फिल्में आज के दर्शकों को लुभा रही हैं। बड़ी-बड़ी फिल्में फ्लॉप होने से सुपरस्टार्स का स्टारडम खतरे में आ गया है। बीते वर्ष शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और अमिताभ बच्चन की बड़े बजट की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पानी  भी नहीं मांगा था। आखिर क्यों फ्लॉप हो रही हैं इन सुपरस्टार्स की फिल्में आइए जानते हैं.. 
 

विज्ञापन

2 of 6
race-3

पहले कारण में बता दें कि बड़े बजट की फिल्मों में निर्माता सुपरस्टार्स पर ही दांव लगाते हैं, अगर फिल्म मल्टीस्टारर है तो सभी का स्क्रीन टाइम बेहद सूझ-बूझ से तय किया जाना होता है। क्योंकि इन स्टार्स की वजह से छोटे किरदार और उनके रोल की अहमियत छिप जाती है। ऐसे में फिल्म लीड स्टार्स पर केंद्रित होने के चलते कहानी दम तोड़ देती है। 

विज्ञापन

3 of 6
फिल्म जीरो का टीजर - फोटो : अमर उजाला

बीती कुछ फिल्मों में से एक दो ऐसी भी रही हैं जिनमें सुपरस्टार्स को ओवर-एक्टिंग करते देखा गया। ये सरासर कहानी की मांग पर नहीं होती है और अभिनेता के स्टारडम के आगे निर्देशक को झुकना पड़ता है। स्टार्स की अपनी-अपनी चलाना भी फिल्म के फ्लॉप होने में बड़ा कारण माना जाता है। 
 

4 of 6
बॉलीवुड - फोटो : social media

कहानी में नयापन दर्शकों की पहली मांग होती है। ऐसे में जब उनके सामने कॉपी किए सीन दोहराए जाते हैं तो दर्शकों के लिए इसे स्वीकारना मुश्किल हो जाता है। यहां तक कि बड़े बजट की फिल्मों में पोस्टर भी कॉपी किए होते हैं इसमें डायलॉग से लेकर एक्शन सीन तक चुराए हुए होते हैं। 

विज्ञापन

5 of 6
Thugs Of Hindostan - फोटो : twitter

फिल्म जितने बड़े बजट की होती है उसमें उतनी ही बारिकी से काम करने की कोशिश होती है, लेकिन अक्सर बड़े बजट की फिल्मों के निर्देशक फिल्म के दृश्यों की बारीकियों पर ध्यान देना भूल जाते हैं, जो कमजोर निर्देशन की निशानी मानी जाती है। इस बात का उदाहरण फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में अंग्रेज किरदारों द्वारा हिंदी मे बोले गए डायलॉग थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala

फिल्म 'बाहुबली' के बाद से कई फिल्मों में भव्य सेट लगाए जाने की होड़ सी चल पड़ी थी, लेकिन कहानी के मुताबिक यह सजावट काफी बड़ी साबित हुई। ऐसे में निर्देशकों को भव्य सेट के साथ-साथ कहानी पर भी काम करने की ज्यादा जरूरत थी जिसमें उन्होंने बड़ी चूक कर दी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें