बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ कौन काम नहीं करना चाहता। हर कोई इस सुल्तान स्टार के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका ढूंढता रहता है। लेकिन हर किसी की किस्मत कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा और सोनम कपूर जैसी नहीं होती है। इन दिनों अपने करियर के चरम पर पहुंची हीरोइनें भी सलमान के साथ काम करने के लिए मरी जा रही हैं।
विज्ञापन
सल्लू के साथ काम करने को मरी जा रही हैं ये हीरोइनें, जानें पहले नंबर पर कौन है
2 of 6
दीपिका पादुकोण
सबसे ज्यादा फीस लेने वाली दीपिका पादुकोण इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। दीपिका को बस सही स्क्रिप्ट का इंतजार है। दीपिका ने खुद कई बार ये बात कबूली है कि वो सलमान खान के साथ काम करना चाहती हैं। फिल्म प्रेम रतन धन पायो के लिए दीपिका पादुकोण को ऑफर मिलने की बात सामने आई थी लेकिन बाद में सोनम ने ये फिल्म साइन कर ली थी।
विज्ञापन
सल्लू के साथ काम करने को मरी जा रही हैं ये हीरोइनें, जानें पहले नंबर पर कौन है
3 of 6
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट को शाहरुख खान के साथ तो काम करने का मौका मिल गया है। इस साल उनकी फिल्म डियर जिंदगी आने वाली है। इसमें आलिया और शाहरुख की यूनीक जोड़ी नजर आएगी। लेकिन आलिया को इंतजार है सलमान खान के साथ काम करने का। आलिया का कहना है कि वो सल्लू के साथ एक रोमांटिक फिल्म करना चाहती हैं। साथ ही आलिया सलमान की बहुत बड़ी फैन भी हैं।
सल्लू के साथ काम करने को मरी जा रही हैं ये हीरोइनें, जानें पहले नंबर पर कौन है
4 of 6
एमी जैकसन
इस लिस्ट में बॉलीवुड में अभी-अभी एंट्री करने वाली एमी जैकसन का नाम भी शामिल है। हाल ही में एमी ने सलमान के भाई सोहेल की फिल्म फ्रीकी अली में काम किया। खबर है कि दबंग 3 के लिए सलमान एमी को साइन कर सकते हैं। इससे पहले एमी को फिल्म किक भी ऑफर की गई थी। लेकिन कोई और प्रोजेक्ट के चलते एमी ये फिल्म नहीं कर पाई थीं। लेकिन अब एमी जल्द से जल्द सलमान के साथ काम करने के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन
सल्लू के साथ काम करने को मरी जा रही हैं ये हीरोइनें, जानें पहले नंबर पर कौन है
5 of 6
कृति सेनन
फिल्म हीरोपंती में बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस कृति सेनन भी इस कतार में हैं। फिल्म दिलवाले में कृति को शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला था। अब खबर है कि फिल्म बॉडीगार्ड 2 कृति को ऑफर की गई है। कृति का कहना है कि सलमान हमेशा से उनकी विश लिस्ट में रहे हैं। उनके लिए ये सपने के सच होने जैसा है।
सल्लू के साथ काम करने को मरी जा रही हैं ये हीरोइनें, जानें पहले नंबर पर कौन है
6 of 6
परिणीति चोपड़ा
अपने दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में मुकाम हासिल करने वाली परिणीति चोपड़ा की पिछली कुछ फिल्में खास कमाल नहीं दिखा पाईं। लेकिन उन्हें जल्द ही किसी एक खान के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। खबर थी कि फिल्म सुलतान में परिणीति को लिया गया है। लेकिन वो एक अफवाह निकली। इसके बाद खबर आई कि दबंग 3 परिणीति को ऑफर की गई है लेकिन ये भी सिर्फ एक अफवाह थी। इस बारे में परिणीति का कहना है कि वो सलमान के साथ काम करना चाहती हैं बस उन्हें एक सही स्क्रिप्ट का इंतजार है।