हाल के दिनों में फिल्मी जगत से कई सितारे राजनीति में आए हैं। कई कलाकार लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं तो कुछ केवल पार्टी का प्रचार करने नजर आएंगे। चाहे बात बीजेपी की हो या फिर कांग्रेस की सभी राजनीतिक पार्टियों ने जीत के लिए इस बार बॉलीवुड का सहारा लिया है। चुनावी समर में ये फिल्मी सितारे कूद तो पड़ते हैं, लेकिन उन्हें कितनी कामयाबी मिल पाती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। आज बात करते हैं उन्हीं में से कुछ स्टार्स की जो इस बार चुनाव तो नहीं लड़ेंगे लेकिन पार्टी का प्रचार करते हुए जरूर देखे जाएंगे।